IPL 2022 : लखनऊ की जीत के साथ IPL Points Table में बदले समीकरण

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 11:31 PM (IST)

खेल डैस्क : डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में विभिन्न टीमों के लिए रोचक समीकरण बन गए। कोलकाता अपना आखिरी मुकाबला गंवाकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुका है। अब चौथे नंबर के लिए दिल्ली, बेंगलुरु, पंजाब और हैदराबाद पर नजरें रहेंगी। दिल्ली और बेंगलुरु ने अगला मुकाबला गंवाया तो वह प्लेऑफ से बाहर होंगे वहीं पंजाब और हैदराबाद अगला मुकाबला जीतकर आगे बढ़ सकते हैं बशर्ते उनकी नेट रन रेट अच्छी हो।
देखें प्वाइंट टेबल- 


अब सारी नजरें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले पर आ गई हैं। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है। दिल्ली को आगे बढऩे के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। दिल्ली अगर जीता तो बेंगलुरु के साथ पंजाब, हैदराबाद और बेंगलुरु भी बाहर हो जाएंगी। 


ऑरेंज कैप रेस में जोस बटलर अव्वल

पर्पल कैप रेस में युजी चहल प्रथम

Content Writer

Jasmeet