IPL 2022 में हुए ये 5 बड़े विवाद जिन्होंने बटोरी खूब सुर्खियां

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 06:48 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल का 15वां सीजन समाप्त हो चुका है और नया चैंपियन भी मिल चुका है। गुजरात टाइटंस आईपीएल की नई चैंपियन टीम बन चुकी है। इस सीजन बल्लेबाजों के बल्ले खूब रन देखने को मिले और वहीं गेंदबाजों ने भी जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपना काबिलियत दिखाई। पर इस सीजन कुछ विवाद भी देखने को मिले जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोरी। तो आईए आपको आईपीएल 2022 के 5 बड़े विवाद बताते हैं। 

ऋषभ पंत ने बीच मैच बल्लेबाजों को वापिस बुलाया

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 34वां मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम को आखिरी ओवर में 36 रन चाहिए थे। क्रीज पर खड़े रोवमैन पॉवेल ने पहली 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़कर 18 रन बटोर लिए। अगली गेंद पर मैकॉय ने फुल टॉस गेंद फेंकी जो कमर से ऊपर जा रही थी। इस पर अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया। अंपायर  के नो बॉल ना देने पर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत आग बबूला हो गए। पंत ने ना आव देखा ना ताव और बल्लेबाजों क्रीज छोड़कर वापिस आने के लिए कह दिया। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। वहीं पंत को इस हरकत के लिए बीसीसीआई से जुर्माना के साथ फटकार भी बड़ी थी।

बीच मैदान भिड़ गए रियान पराग और हर्षल पटेल

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला। पर इस मैच ने किसी और ही वजह से सुर्खियां बटोरी। दरअसल आखिरी ओवर में बल्लेबाजी कर रहे रियान पराग ने हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद जब राजस्थान की पारी खत्म हुई तो दोनों ही खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ियों को हटाया गया तब जाकर यह मामला शांत हुआ। पर मैच के खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे हाथ नहीं मिलाए।

जडेजा का कप्तानी से हटने के बाद टीम से निकालना

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन रविंद्र जडेजा ने कप्तानी की। पर जडेजा को कप्तानी ज्यादा रास नहीं आई और टीम को पहले चार मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चेन्नई ने एक मैच जीता पर फिर अगले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस खराब प्रदर्शन के कारण रविंद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और एक बार फिर कप्तानी धोनी के हाथों में चली गई। पर धोनी के कप्तान बनते ही जडेजा को टीम से बाहर कर दिया गया। टीम प्रबंधन ने इसके पीछे की वजह जडेजा की चोट बताई।

रायुडू का संन्यास

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू को शुरूआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन ना करने पर टीम से बाहर निकाल दिया। इसके बाद रायुडू को मौका नहीं दिया गया। पर धोनी के कप्तान बनते ही रायुडू को दोबारा टीम में शामिल किया। टीम में शामिल होने पर अंबाती रायुडू ने ट्विटर पर संन्यास की घोषणा कर दी। वहीं टीम प्रबंधन ने भी उनके इस फैसले का स्वागत किया। बाद रायुडू ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

पराग का कैच विवाद

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान के लिए 20वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा फेंकने आए। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर स्टोयनिस ने छक्का लगाने की कोशिश की पर वह कैच आउट हो गए। रियान पराग ने इस कैच को पकड़ा। पर कैच पकड़ने के बाद रियान पराग ने अंपायर को इशारा करते हुए कहा कि देखो गेंद जमीन पर नहीं लगी। पराग ने गेंद को पकड़ कर जमीन से छुआने की कोशिश की पर हटा लिया। उनकी यह हरकत ना तो फैंस को पसंद आई और ना ही कमेंटेटर्स को। रियान पराग को इस हरकत के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News