IPL 2022 : Cancel IPL ट्रेंड में, कोरोना निकलने के बाद फैंस ने दिए यह रिएक्शन

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 04:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : कुछ दिन पहले ही आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। पर अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम में से एक विदेशी खिलाड़ी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिस कारण टीम ने पुणे की यात्रा स्थगित कर दी है। जैसे ही यह खबर सामने आई सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी रिएक्शन देने शुरू कर दी जिस कारण ट्विटर पर कैंसिल आईपीएल ट्रेंड कर रहा है। देखें सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या रिएक्शन दिए -

दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक विदेशी खिलाड़ी के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अगले मैच के लिए पुणे की यात्रा स्थगित करनी पड़ी। टीम को बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए पुणे रवाना होना था। समझा जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के एक हरफनमौला खिलाड़ी में बीमारी के कुछ लक्षण दिखे, जिसके बाद रैपिड एंटीजन जांच का नतीजा पॉजिटिव आया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News