Delhi vs Punjab मैच आज : कुलदीप यादव नहीं, यह क्रिकेटर चला तो मुश्किल होगा पंजाब का जीतना

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 11:50 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आमने-सामने होगी। पंजाब का इस सीजन में कुल मिलाकर प्रदर्शन अच्छा रहा है तो वहीं, दिल्ली जीत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है लेकिन अहम मैचों में फील्डिंग के कारण कई बार वह जीत हासिल करने से रह गई। बुधवार को जब दिल्ली की टीम पंजाब के खिलाफ मैच खेलेगी तो उन्हें शानदार फॉर्म में चल रहे कुलदीप यादव की बजाय अपने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पर भरोसा करना होगा। वार्नर का पंजाब के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद अच्छा है। जबकि टूर्नामेंट में 11 विकेट ले चुके कुलदीप यादव का पंजाब के खिलाफ प्रदर्शन खराब  रहा है। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ तीन ही विकेट  लिए हैं। जानें मैच के रोचक फैक्ट्स-

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, यश ढुल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

जीत के लिए इन क्रिकेटरों के सहारे दिल्ली

Delhi vs Punjab match today, Delhi capitals vs Punjab kings, David warner, Kuldeep Yadav, IPL 2022, दिल्ली बनाम पंजाब मैच आज, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, डेविड वार्नर, कुलदीप यादव, आईपीएल 2022,
1. डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 131 रन बनाए हैं। लेकिन पंजाब के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 21 मेचों में 49 की औसत से 945 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा है। वह पंजाब के खिलाफ 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

2. दिल्ली कैपिटल्स के दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टूर्नामेंट में अब तक 176 रन बना चुके हैं। पंजाब के खिलाफ वह सात मैचों में 118 रन बना सके हैं। 

3. ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 144 रन बनाए हैं जबकि पंजाब के खिलाफ 11 मैचों में 173 रन बनाए हैं। 

आखिरी मैच
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला था, जहां वह 16 रन से हार गई थी। डेविड वार्नर और ऋषभ पंत ने उस खेल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 66 रन और 34 रन बनाए।

Delhi vs Punjab match today, Delhi capitals vs Punjab kings, David warner, Kuldeep Yadav, IPL 2022, दिल्ली बनाम पंजाब मैच आज, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, डेविड वार्नर, कुलदीप यादव, आईपीएल 2022,

ड्रीम-11 प्री-डिक्शन
कीपर्स - ऋषभ पंत (उपकप्तान), जितेश शर्मा
बल्लेबाज- डेविड वार्नर, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ
ऑलराऊंडर- लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), ओडियन स्मिथ, अक्षर पटेल
गेंदबाज- कगिसो रबाडा, खलील अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

ऐसी रहेगी पिच और मौसम
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच आम तौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की सहायता करती है। छोटी बाउंड्री और तेज आऊटफील्ड के कारण ज्यादा रन बनेंगे। 21-24 किमी / घंटा हवा की रफ्तार रहेगी। वहीं, तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

 

यह भी पढ़ें:- WWE की किम कार्दशियन हैं यह रैसलर, रिविलिंग फोटोशूट आपको कर देगा मदहोश

Sports

 

2022 की टॉप-10 सबसे HOT महिला फुटबॉल खिलाड़ी, टॉप-2 है हुस्नपरी

Sports


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News