IPL 2022 : मुंबई इंडियंस का मैच आज, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 11:00 PM (IST)

खेल डैस्क : पुणे के एमसीए मैदान पर मुंबई इंडियंस सीजन में पहली जीत हासिल करने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेगी। मुंबई इंडियंस अभी प्वाइंट टेबल में चारों मैच गंवाकर नौवें स्थान पर बनी हुई है। जबकि पंजाब चार में से दो मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है। मुंबई को अपने कप्तान रोहित शर्मा पर भरोसा करना होगा। रोहित का पंजाब की संभावित प्लेइंग-11 में खेलने वाले गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन काफी अच्छा है। खास तौर पर ओडिएन स्मिथ के खिलाफ तो रोहित 5 गेंदों में 21 रन बरसा चुके हैं। 

हैड टू हैड : दोनों टीमों ने अब तक 27 मैच खेले हैं जिसमें मुंबई ने 14 तो पंजाब ने 13 मुकाबले जीते हैं। पिछले 5 सीजन की बात की जाए तो 9 मैचों में 5 मुंबई ने जीते हैं। पंजाब ने 2020 में मुंबई के खिलाफ 2 सुपर ओवर तक चला मुकाबला जीता था। 

 

मुंबई की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन / रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स / जयदेव उनादकट, बासिल थम्पी।

+ प्वाइंट
मुंबई की बल्लेबाजी काफी मजबूत जा रही है। 15.25 करोड़ में बिके ईशान के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव भी लगतार दो मैचों में अर्धशतक लगाकर सबकी नजरों में है। पोलार्ड ने पिछले मैच में बड़े शॉट लगाकर फॉर्म वापसी का सबूत दे दिया है। 

- प्वाइंट
मुंबई की सबसी बड़ी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म बन रही है। बुमराह के लिए चार में से तीन मुकाबला ऐसे रहे जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिली। वहीं, रोहित भी बड़ी पारी खेल नहीं पाए हैं। स्पिनर मुरुगन अश्विन प्रभावितनीं कर पाए हैं। इसके अलावा बुमराह का साथ देने के लिए थम्पी और उनादकट स्तरीय प्रदर्शन नहीं कर पा रहे।

पिच और मौसम
13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वर्षा की संभावना केवल एक प्रतिशत है। आद्र्रता 18 से 44 फीसदी के बीच रहेगी। मैच के दिन मौसम सुहावना रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पिछले मैचों में ओस के कारक ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया था और यही वजह है कि पिच यहां गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के पक्ष में रही है।

संभावना
मुंबई इंडियंस सीजन के अपने 5वें मैच में जीत जाएगी इसके चांस कम है। मुंबई इस सीजन में एमसीए स्टेडियम में पहले ही 2 मैच हार चुकी है। दोनों मौकों पर वह पहले बल्लेबाजी कर अपना लक्ष्य नहीं बचा पाए। गेंदबाजी आक्रमण में सही संयोजन के साथ ही पंजाब को टक्कर संभव है। पंजाब हालिया परिणाम के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है।

Content Writer

Jasmeet