IPL 2022 Retention : फ्रेंचाइजियों ने अपने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 04:01 PM (IST)

मुंबई : गत चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल कुछ बड़े नामों में से हैं जिन्हें मौजूदा फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए बरकरार रखने का फैसला किया है। जिन नामों की पुष्टि की है, उनकी सूची निम्नलिखित है। वे जिस क्रम में दिखाई दे रहे हैं वह आईपीएल रिटेंशन सूची के अनुसार नहीं है। 

चेन्नई सुपर किंग्स : रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली 

कोलकाता नाइट राइडर्स : सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर 

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन

पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु : विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल 

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्जे 

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन

नई फ्रेंचाइज़ी के पास 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक तीन खिलाड़ियों (दो भारतीय और एक विदेशी) को साइन करने का समय है, जिन खिलाड़ियों को मौजूदा आठ मौजूदा फ्रेंचाइज़ी के द्वारा रिटेन नहीं किया गया है। उन्हें नई फ्रेंचाइजी अपने टीम में शामिल कर सकती है। 2022 सीज़न से 10 टीमों की लीग होगी। हाल ही में आईपीएल ने नीलामी पर्स को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया था, साथ ही विभिन्न रिटेंशन स्लैब भी सेट किए गए थे। 

मौजूदा फ्रेंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जबकि दो नई अनाम फ्रेंचाइजी - जो लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में है - वह मूल आठ टीमों के रिटेन करने के बाद प्लेयर पूल से तीन-तीन खिलाड़ी खरीद सकती हैं। अगर कोई फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो कुल पर्स से 42 करोड़ रुपए काट लिए जाएंगे। अगर तीन रिटेंसशन किए जाएं तो यह पर्स 33 करोड़ रुपये कम हो जाएगा, वहीं अगर दो खिलाड़यिों को रिटेन किए जाएं तो पर्स से 24 करोड़ रुपए कम हो जाएगा और अगर एक रिटेंशन किया जाए तो पर्स से 14 करोड़ रुपये काटे जाएंगे। 

अगर मौजूदा फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखती है तो आईपीएल द्वारा निर्धारित रिटेंशन स्लैब के अनुसार, पहले खिलाड़ी के लिए पर्स से 16 करोड़ रुपए, दूसरे के लिए 12 करोड़ रुपए, तीसरे के लिए 8 करोड़ रुपए और चौथे खिलाड़ी के लिए 6 करोड़ रुपए काटे जाएंगे। तीन रिटेंशन के मामले में पहले खिलाड़ी के लिए 15 करोड़ रुपए, दूसरे के लिए 11 करोड़ रुपए और तीसरे के लिए 7 करोड़ रुपए काटे जाएंगे। अगर दो खिलाड़ियों को बरकरार रखा जाता है तो यह स्लैब 14 करोड़ रुपए और 10 करोड़ रुपए का होगा। 

Content Writer

Sanjeev