IPL 2023 : शतक लगाकर दिशा भटके Harry Brook, फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर निकाली हवा

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 11:36 PM (IST)

खेल डैस्क : इंगलैंड के ऑलराऊंडर हैरी ब्रूक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ‘वन मैच वंडर’ होते जा रहे हैं। बू्रक की अगर कोलकाता के खिलाफ शतकीय पारी को छोड़ दिया जाए तो वह आठ में से सात मैचों में अब तक कोई प्रभाव नहीं दिखा पाए हैं। दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में उनसे हैदराबाद को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। देखें रिकॉर्ड-

हैरी ब्रूक इस सीजन में
बनाम राजस्थान 13(21)
बनाम लखनऊ  3(4)
बनाम पंजाब 13(14)
बनाम कोलकाता 100(55)
बनाम मुंबई 9(7)
बनाम चेन्नई 18(13)
बनाम दिल्ली 7(14)
बनाम दिल्ली 0(2)

खराब प्रदर्शन के बाद हैरी ब्रूक का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बना। देखें ट्विट्स-

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार

Content Writer

Jasmeet