IPL 2023 : आंखों पर चश्मा लगाए स्टेडियम पहुंचे Rishabh Pant, यूं बढ़ाया टीम का हौसला

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 10:55 PM (IST)

खेल डैस्क : अरुण जेटली स्टेडियम में ऋषभ पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स का हौसला बढ़ाने के लिए एक बार फिर से पहुंचे। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। इसी दौरान पंत अपने साथियों के साथ मैदान पर पहुंच गए।

 

आंखों पर काला चश्मा लगाए और सफेद कलर की टीशर्र्ट में पंत को चहकता देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। पंत पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार जतनक स्थल पर पहुंचे हैं। 

 

इंडियन प्रीमियर लीग ने सोशल मीडिया पर पंत के स्टेडियम में पहुंचने का वीडियो अपलोड किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पंत डगआउट में बैठे नजर आ रहे हैं। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स
: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिच नार्जे

Content Writer

Jasmeet