IPL 2023 : लौट आए धोनी, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना, लगाए बड़े शॉट (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 07:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल) की शुरूआत 31 मार्च को होने जा रही है। सभी टीमें ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए तैयारियों में जुटना शुरू हो गई हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी भी अब मैदान पर उतर चुके हैं। फिलहाल कप्तान महेंद्र सिंह लंबे समय बाद नेट्स पर पसीना बहाते हुए नजर आए। जिस अंदाज में वह प्रैक्टिस करते दिखे, उसे देख लगता है कि वह अभी भी पुराने अंदाज में गेंदबाजों पर कहर भरपाने के लिए बेताब बैठे हैं। 

चेन्नई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर धोनी का प्रैक्टिस करते हुए वीडियो साझा किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे धोनी लंबे-लंबे शॉट्स खेल रहे हैं। धोनी के अलावा अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायुडू समेत अन्य कई खिलाड़ी खुद को तैयार करते दिखाई दे रहे हैं।

धोनी की कप्तानी में टीम चार बार खिताब जीत चुकी है। पिछली बार रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन आधा सीजन बीत जाने के बाद फिर से धोनी ने कमाल संभाल ली थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। 41 साल के हो चुके धोनी चाहेंगे कि वो इस बार टीम को विजेता बनाकर क्रिकेट को अलविदा कहें। बता दें कि आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला 31 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

News Editor

Rahul Singh