IPL 2023 : स्टं. धोनी, बो. जडेजा, बल्लेबाज बिना अंपायर को देखे मयंक लौटे पवेलियन, Video

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 10:04 PM (IST)

खेल डैस्क : स्टं. धोनी, बो. जडेजा। एक बार फिर से धोनी-जडेजा की जोड़ी ने चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों को पुराने दिन याद दिला दिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 134 रन बनाए थे। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से किफायती गेंदबाजी की गई। मैच के दौरान दर्शक तब और रोमांचित हो गए जब धोनी ने एक बार फिर से तूूफानी स्टंपिंग कर मयंक अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।


ऊपरी क्रम पर फेल होने के कारण मयंक को इस बार हैदराबाद प्रबंधन ने मिडिल क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा था। इस दौरान जडेजा की एक गेंद को वह समझ नहीं पाए। वह बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गेंद महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों में पहुंच गई। धोनी ने पलक झपकने से पहले ही स्टंप बिखेर दिए। मयंक भी बिना अंपायर को देखे पवेलियन की ओर निकल गए। 

 

बता दें कि इस स्टंपिंग के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ट्वंटी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने ट्वंटी-20 फॉर्मेट में ओवरऑल 207 कैच लपके हैं। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायुडू, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना

सनराइजर्स हैदराबाद : हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे।

Content Writer

Jasmeet