IPL 2023 : ट्वंटी-20 फॉर्मेट सबसे ज्यादा शिकार अब MS Dhoni के नाम, इसे छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 09:50 PM (IST)

खेल डैस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने मयंक अग्रवाल को स्टंप करते ही ट्वंटी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 240वां आईपीएल मुकाबला खेल रहे 41 वर्षीय धोनी ने 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। शुक्रवार को उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर से अपनी तूफानी स्टंपिंग से फैंस को रूबरू करवाया। 

 

पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर
208 - एम.एस. धोनी
207 - क्विंटन डी कॉक
205 - दिनेश कार्तिक
172 - कामरान अकमल
150 - दिनेश कार्तिक

 

 

धोनी ने टॉस के वक्त कहा था कि चेन्नई की पिच क्योंकि 50-50 है तो ऐसे में हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ओस यहां एक बड़ा कारक बनती हैं इसलिए पीछा करना हमेशा बेहतर होता है। पॉइंट्स टेबल पर सभी एक साथ पैक हैं, हमें अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। संयोजन के लिहाज से आज हम भाग्यशाली रहे क्योंकि हमारे पास सभी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। सिरदर्द तब शुरू होता है जब सभी उपलब्ध हो जाते हैं। 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
चेन्नई सुपर किंग्स :
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायुडू, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना

सनराइजर्स हैदराबाद : हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे।

Content Writer

Jasmeet