अर्शदीप से तिलक वर्मा ने लिया बदला, जड़ा 102 मीटर छक्का (VIDEO)
punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 02:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : आईपीएल 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट खोकर पहाड़ जैसा 214 का स्कोर खड़ा कर दिया था, लेकिन बावजूद इसके उन्हें मुंबई इंडियंस ने 7 गेंदे शेष रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। पंजाब की हार का कारण तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी रहे जिनकी खराब गेंदबाजी देखने को मिली। वहीं मैच के बीच मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अर्शदीप से पुराना हिसाब चुकता भी कर लिया।
तिलक वर्मा ने लिया बदला
हुआ ऐसा था कि 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में अर्शदीप सिंह ने मुंबई के बल्लेबाजों को अंतिम ओवप में परेशान किया था। तब आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंदों पर दो स्टंप्स तोड़ दिये। पहले उन्होंने तिलक वर्मा और फिर नेहाल बढ़ेरा को बोल्ड किया। पंजाब 13 रनों से यह मैच जीत गई थी। अब जब दूसरी बार ये दोनों टीम आमने-सामने आई तो तिलक वर्मा ने उनसे बदला ले लिया।
पंजाब के दिए 215 रन के लक्ष्य के जवाब में तिलक वर्मा 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रीज पर आए। उनके सामने अर्शदीप थे। मुंबई तब जीत से 37 रन दूर थी। अर्शदीप ने दो गेंदों पर कोई रन नहीं दिया, लेकिन अगली गेंद पर तिलक ने छक्का मार दिया। फिर अर्शदीप ने यॉर्कर मारने की कोशिश की लेकिन तिलक तैयार थे। उन्होंने गेंद को शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से स्कूप कर चौका लगा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का मारा जिससे मैच मुंबई की तरफ चला गया।
Highest chase at Mohali in #TATAIPL ✅
— JioCinema (@JioCinema) May 3, 2023
The first team to chase consecutive 200+ totals ✅
Take a bow, @mipaltan, for making history in style 🙌#PBKSvMI #IPL2023 #IPLonJioCinema pic.twitter.com/ZhQtl7hx3J
फिर 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए तो ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा स्ट्राइक पर आए। मुंबई जीत से 5 रन दूर था। तिलक वर्मा ने सीधा खेलते हुए 102 मीटर लंबा छक्का मारकर मुंबई को जीत दिला दी। इसी के साथ अर्शदीप ने 3.5 ओवर में 66 रन लुटा दिए। वहीं तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में नाबाद 26 रन बना दिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

यात्रियों के लिए खुशखबरी... पितृपक्ष मेले में रानी कमलापति एवं जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Kaushambi News: मकान का छज्जा गिरने से 7 बच्चे दबे, एक की हालत गंभीर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और गृहमंत्री शाह जयपुर पहुंचे, चुनावी बैठकों में लेंगे हिस्सा