IPL 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद ने तोड़ा RCB का 263 रन का रिकॉर्ड, 11 साल था कब्जा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 10:33 PM (IST)

खेल डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार के दिन सनराइजर्स हैदराबाद ने राजीव गांधी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतकों की मदद से 277 रन जड़ दिए। यह आईपीएल में किसी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया सर्वाधिक रिकॉर्ड था। हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 11 साल पहले रिकॉर्ड तोड़ा। बेंगलुरु ने 2013 में पुणे के खिलाफ खेलते हुए क्रिस गेल के नाबाद 175 रनों की बदौलत 263 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम हो गया है। 

 

 

 

आईपीएल में एक टीम द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर
277/3 हैदराबाद बनाम मुंबई, राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद (मार्च 2024)
263/5 बेंगलुरु बनाम पुणे, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर (अप्रैल 2013)
257/5 लखनऊ बनाम पंजाब, इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली, (अप्रैल 2023)
248/3 बेंगलुरु बनाम गुजरात, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर (मई 2016)
246/5 ​​चेन्नई बनाम राजस्थान, एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई (अप्रैल 2010)
245/6 कोलकाता बनाम पंजाब, होलकर स्टेडियम, इंदौर (मई 2018)

यही नहीं, हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मैच के दौरान 4 बार 45 से ज्यादा रनों की पार्टनरिशप की। यही नहीं, चौथे विकेट के लिए हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम ने 116 रनों की पार्टनरशिप की जोकि चौथे विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी है।

 

 

 

 


आईपीएल में एक टीम द्वारा पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के
21 - बेंगलुरु बनाम पुणे वारियर्स, बेंगलुरु, 2013
20 - बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
20 - दिल्ली बनाम गुजरात लायंस, दिल्ली, 2017
18 - बेंगलुरु बनाम पंजाब, बेंगलुरु, 2015
18 - राजस्थान बनाम पंजाब, शारजाह, 2020
18 - चेन्नई बनाम कोलकाता, कोलकाता, 2023
18 - हैदराबाद बनाम मुंबई, हैदराबाद, 2024

 

 


हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 148 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में पहले 10 ओवरों में सर्वाधिक स्कोर रहा। हालांकि हैदराबाद के खिलाफ ही रनों का पीछा करते मुंबई ने ही दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर अपने नाम कर लिया। मुंबई ने 10 ओवरों में 141 रन बनाए। इससे पहले मुंबई इंडियंस के 2021 सीजन में तीन विकेट खोकर 131 रन बनाए थे। 2014 सीजन में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ 131/3, सीजन 2008 में डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई के खिलाफ 130/0 तो सीजन 2016 में बेंगलुरु ने पंजाब के खिलाफ 129/0 रन बनाए थे।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद :
ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका।
 

Content Writer

Jasmeet