IPL 2024 Auction : विंडीज के ये 16 धांसू प्लेयर्स है लिस्ट में, 5 तो है ऑलराऊंडर

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2023 - 09:37 PM (IST)

खेल डैस्क : ट्वंटी 20 फॉर्मेट में विंडीज खिलाड़ियों की भारी मांग रहती है। इस बार आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान भी विंडीज के बड़े प्लेयर दिखेंगे जिनपर करोड़ों रुपए लग सकते हैं। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। इसमें कुल 333 खिलाड़ी शामिल होने हैं। आईपीएल इतिहास में पहली बार बोली कार्यक्रम भारत के बाहर आयोजित किया जा रहा है। आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए रोवमैन पॉवेल, शाई होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ जैसे कुल 16 बड़े स्टार नामजद हैं।

 


आईपीएल 2024 नीलामी के लिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया
रोवमैन पॉवेल (बल्लेबाज) - बेस प्राइस 1 करोड़
अल्जारी जोसेफ (गेंदबाज) - बेस प्राइस 1 करोड़
अकील होसेन (गेंदबाज) - बेस प्राइस 50 लाख
कीमो पॉल (ऑलराउंडर)- बेस प्राइस 75 लाख
जेसन होल्डर (ऑलराउंडर)- बेस प्राइस 1.5 करोड़
ब्रैंडन किंग (बल्लेबाज) - बेस प्राइस 50 लाख
एलिक अथान्ज़ (बल्लेबाज) - बेस प्राइस 50 लाख
शेरफेन रदरफोर्ड (बल्लेबाज) - बेस प्राइस 1.5 करोड़
फैबियन एलन (ऑलराउंडर) - बेस प्राइस 75 लाख
मैथ्यू फोर्ड (ऑलराउंडर)- बेस प्राइस 50 लाख
जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर)- बेस प्राइस 50 लाख
शाई होप (विकेटकीपर)- बेस प्राइस 75 लाख
ओबेड मैककॉय (गेंदबाज) - बेस प्राइस 50 लाख
ओडियन स्मिथ (ऑलराउंडर)- बेस प्राइस 50 लाख
ओशेन थॉमस (गेंदबाज) - बेस प्राइस 50 लाख
शमर जोसेफ (गेंदबाज) - बेस प्राइस 20 लाख

नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी निस्संदेह इस प्रतिभाशाली पूल पर गहरी नजर रखेंगी क्योंकि वे आगामी सीज़न के लिए रणनीति बनाएंगे और अपनी टीम तैयार करेंगे।
 

Content Writer

Jasmeet