IPL 2024 : ऐडन मार्करम का अर्धशतक, हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 10:59 PM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स को स्टार गेंदबाजों की गैरहाजिरी भारी पड़ गई। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया मुकाबला उन्हें 6 विकेट से गंवा देना पड़ा। चेन्नई पहले खेलते हुए हैदराबाद की स्टिक गेंदबाजी के आगे 165 रन ही बना पाई थी। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद ने 18.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। हैदराबाद को जीत दिलाने में ऐडन मार्करम का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने 50 रन बनाए। इसी तरह अभिषेक शर्मा ने भी 12 गेंदों पर 37 रनों का योगदान दिया। चेन्नई इस हार के कारण अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, हैदराबाद 4 मैचों में 2 में जीत के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। 

 

चेन्नई सुपर किंग्स : 165/5 (20 ओवर)

चेन्नई ने पहले खेलते हुए सधी हुई शुरूआत की है। चेन्नई का पहला विकेट रचिन रवींद्र के रूप में गिरा जाकि 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर भुवी का शिकार हो गए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी 21 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला और 24 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर स्कोर 119 तक पहुंचा दिया। दुबे सीजन में अब 10 छक्के लगा चुके हैं। इस दौरान एक छोर पर खड़े अजिंक्य रहाणे ने धीरे-धीरे स्कोर आगे बढ़ाया। वह 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार हो गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने एक छोर संभाला। जडेजा ने 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 41 रन बनाए जबकि डेरिल मिचेल ने 11 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया। धोनी 1 रन पर नाबाद रहे और स्कोर 165 तक पहुंचा दिया।

 

सनराइजर्स हैदराबाद : 166/4 (18.1 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरूआत तेजतर्रार रही। ट्रेविस हेड का दूसरी ही गेंद पर कैच छूट गया लेकिन इसके बाद उन्होंने अभिषेक और मार्करम के साथ मिलकर स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। अभिषेक अलग रंग में नजर आए। उन्होंने मुकेश चौधरी के एक ओवर में 27 रन ठोक दिए। वह 12 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रेविस हेड के साथ मार्करम ने मोर्चा संभाल लिया। ट्रेविस ने 24 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। शाहबाज अहमद 19 गेंदों पर 18 रन बनाकर आऊट हो गए। ऐडन मार्करम ने 36 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। अंत में हेनरिक क्लासेन ने 10 तो नितिश रेड्डी ने 14 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
हैदराबाद : 
अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन। 
चेन्नई : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News