IPL 2024 Point Table : दिल्ली कैपिटल्स को एक स्थान का फायदा, गुजरात को नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 12:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ऋषभ पंत के शानदार नाबाद अर्धशतक (88*) की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के 9 मैचों में आठ अंक हैं। हालांकि, वे वर्तमान में -0.386 के बेहतर नेट रन रेट के कारण रैंकिंग में जीटी से उच्च स्थान पर हैं। वहीं इस हार के कारण जीटी आईपीएल 2024 अंक तालिका में नौ मैचों में 8 अंकों के साथ छठे से सातवें स्थान पर खिसक गई है। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी ने ऋषभ पंत की 43 गेंदों में 88 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 224-8 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में, 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी ने एक साहसिक प्रयास किया, लेकिन 20 ओवर के बाद कुल स्कोर 220/8 पर समाप्त हुआ। 

PunjabKesari

राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ टॉप पर बना हुआ है जबकि 10-10 अंकों के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स हैं। चेन्नई के 8 मैचों में 8 अंक हैं जिस कारण वह पांचवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (6 अंक) आठवें, पंजाब किंग्स (4 अंक) नौवें और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2) 10वें स्थान पर है। 

ऑरेंज कैप 

विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं और इसलिए उनके पास आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप है। 

1. विराट कोहली (आरसीबी): 379 रन, औसत: 63.16, हाइएस्ट: 113*, एक शतक, 2 अर्द्धशतक 
2. रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके): 349 रन, औसत: 58.16, हाइएस्ट: 108*, एक शतक, 2 अर्द्धशतक 
3. ऋषभ पंत (डीसी): 342 रन, औसत: 48.85, हाइएस्ट: 88*, 3 अर्द्धशतक 
4. साई सुदर्शन (जीटी): 334 रन, औसत: 37.11, हाइएस्ट: 65, एक अर्धशतक 
5. ट्रैविस हेड (एसआरएच): 324 रन, औसत: 54.00, हाइएस्ट: 102, एक शतक, 2 अर्द्धशतक 

पर्पल कैप 

मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2024 टूर्नामेंट में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं जिन्हें चहल और हर्षल से टक्कर मिल रही है। 

1. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 13 विकेट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 5/21, औसत: 15.69, इकोनॉमी: 6.37 
2. युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स): 13 विकेट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/11, औसत: 20.38, इकोनॉमी: 8.83 
3. हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स): 13 विकेट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/15, औसत: 21.38, इकोनॉमी: 9.58 
4. कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स): 12 विकेट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 4/55, औसत: 15.08, इकोनॉमी: 7.54 
5. मुस्तफिजुर रहमान (चेन्नई सुपर किंग्स): 12 विकेट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 4/29, औसत: 23.08, इकोनॉमी: 10.07 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News