IPL 2026: धोनी संग प्रैक्टिस में दिखे 20 वर्षीय प्रशांत वीर, देखें वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में Chennai Super Kings लगातार तीन हार के बाद आलोचनाओं के घेरे में है। टीम मैनेजमेंट, कप्तान Ruturaj Gaikwad और कोच Stephen Fleming के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच CSK ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें युवा खिलाड़ी Prashant Veer प्रैक्टिस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

धोनी के साथ प्रैक्टिस में दिखा दम

CSK द्वारा जारी वीडियो में Prashant Veer गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते दिखे। इस दौरान दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे, जो इस वीडियो को और खास बनाता है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब टीम के चयन और रणनीति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

अब तक कैसा रहा प्रदर्शन

20 वर्षीय Prashant Veer ने Punjab Kings के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया, जहां उन्होंने 7 गेंदों में 6 रन बनाए। वहीं Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 29 गेंदों में 43 रन की उपयोगी पारी खेली।हालांकि, अभी तक उन्होंने गेंदबाजी में एक भी ओवर नहीं डाला है, जिस पर पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं।

गेंदबाजी का इस्तेमाल क्यों नहीं?

Prashant Veer को Ravindra Jadeja का विकल्प माना जा रहा था। लेकिन टीम ने उनकी लेफ्ट आर्म स्पिन का अब तक उपयोग नहीं किया, जिससे चयन नीति पर चर्चा तेज हो गई है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि CSK को इस खिलाड़ी का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए।

फ्लेमिंग ने किया युवा खिलाड़ियों का बचाव

कोच Stephen Fleming ने महंगे खिलाड़ियों के चयन का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'हमारे पास काफी अच्छे टैलेंट हैं। यह 5-6 नए खिलाड़ी टीम में आए हैं और हमें लगता है कि भविष्य के लिए ये काफी महत्वपूर्ण हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने पिछले सीजन के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर निवेश किया ताकि टीम का मजबूत आधार तैयार किया जा सके।'

टीम में बदलाव की उम्मीद

CSK का अगला मुकाबला Delhi Capitals के खिलाफ 11 अप्रैल को होगा। इस मैच से पहले MS Dhoni और Dewald Brevis के फिटनेस टेस्ट होने की संभावना है। मिडिल ऑर्डर में उनकी कमी टीम को साफ तौर पर महसूस हुई है, खासकर जब टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News