IPL 2026: 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, आईपीएल में बनाया सबसे बड़ा कीर्तिमान

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 12:37 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने IPL में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 5 अप्रैल 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे का विकेट लेते ही 200 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले कुल दूसरे गेंदबाज हैं उनसे आगे सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने यह कारनामा अपने 192वें मैच की 192वीं पारी में हासिल किया।

टॉप 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची:

  • युजवेंद्र चहल – 224 विकेट (176 मैच)
  • भुवनेश्वर कुमार – 200 विकेट (192 मैच)
  • सुनील नरेन – 193 विकेट (191 मैच)
  • पीयूष चावला – 192 विकेट (192 मैच)
  • रविचंद्रन अश्विन – 187 विकेट (221 मैच)

टॉप 5 तेज गेंदबाजों की लिस्ट

  • भुवनेश्वर कुमार – 200 विकेट (192 मैच)
  • जसप्रीत बुमराह– 183 विकेट (147 मैच)
  • ड्वेन ब्रावो – 183 विकेट (161 मैच)
  • लसिथ मलिंगा – 170 विकेट (122 मैच)
  • हर्षल पटेल – 151 विकेट (121 मैच)

मैच में RCB का धमाका—CSK को 251 रन का टारगेट
मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ आरसीबी ने इस मैच को 43 रन से जीत लिया है।

आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया।

विराट ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने 28 रन की पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने यह रिकॉर्ड पिछले रविवार ही बनाया था, लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही कोहली उनसे आगे निकल गए। इस मुकाबले में जहां भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रचा, वहीं बल्लेबाजी में RCB का तूफान और विराट का रिकॉर्ड, तीनों ने मिलकर मैच को बेहद खास बना दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News