IPL 2026 : हार्दिक पांड्या ने नेट्स पर किया अभ्यास, इस टीम के खिलाफ हो सकती है वापसी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 06:23 PM (IST)

गुवाहाटी : खराब स्वास्थ्य के कारण पिछला मैच नहीं खेलने वाले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ होने वाले मैच से पहले रविवार को यहां नेट पर अभ्यास किया। वार्म अप करने के बाद फिजियो नितिन पटेल की निगरानी में हार्दिक ने गेंदबाजी शुरू की और खाली नेट्स में अच्छी स्पीड के साथ यॉकर्र फेंके। इस दौरान बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड भी उन पर नजर रखे हुए थे। 

इसके बाद हार्दिक ने बल्लेबाजी अभ्यास भी किया और गेंद उनके बल्ले के बीच में आती दिखती रही। हार्दिक अभ्यास सत्र के दौरान बेहतरीन लय में दिखें और मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी वापसी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि हार्दिक ने MI के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ तीन ओवरों में 39 रन देकर एक विकेट लिए थे और 11 गेंद में 18 रन भी बनाए थे। इस मैच को MI ने छह विकेट से जीता था। 

 दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एमआई की अगुवाई करने वाले सूर्यकुमार यादव ने उस दिन हार्दिक को ‘अनउपलब्ध' बताया था। इसके कारण एमआई को अपनी टीम में एक नहीं दो बदलाव करने पड़े थे। गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम की बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश टीम में अंदर आए थे, वहीं ट्रेंट बोल्ट को बाहर बैठना पड़ा था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News