''संजू सैमसन PBKS की धुनाई करेंगे'', फ्लॉप शो के बाद CSK के ओपनर के लिए पूर्व कप्तान की भविष्यवाणी

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 04:00 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड डील के जरिए शामिल हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ पहले मैच में मात्र 6 रन ही बना पाए। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने पंजाब किंग्स और CSK के मैच से पूर्व भविष्यवाणी करते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि संजू सैमसन पंजाब किंग्स की जमकर धुनाई करेंगे। 

श्रीकांत को पूरा भरोसा था कि सैमसन जोरदार वापसी करेंगे, उन्होंने चेपॉक के मैदान से सैमसन की पुरानी जान-पहचान का जिक्र किया और उम्मीद जताई कि एक बार जम जाने के बाद सैमसन पंजाब किंग्स के खिलाफ एक आक्रामक पारी खेलेंगे। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'यह मैच चेपॉक में खेला जाएगा, उसी पिच पर जहां संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में वापसी की थी और 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता था। वे निश्चित रूप से एक जोरदार पारी खेलने वाले हैं। यह उनके लिए अपनी पुरानी शानदार लय में लौटने के लिए सबसे बेहतरीन पिच है। शुरुआती 4-5 गेंदें देखने के बाद संजू को पूरी तरह से आक्रामक हो जाना चाहिए। मुझे यकीन है कि वे PBKS की जमकर धुनाई करेंगे।'

श्रीकांत को उम्मीद है कि CSK और पंजाब किंग्स के बीच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों ही टीमें बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जो टीम 220 रन बनाएगी, वही मैच जीतेगी। दोनों ही टीमें ऐसा करने में सक्षम हैं। यह मैच 50-50 का है। कागज पर शायद PBKS ही पसंदीदा टीम हो। लेकिन बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिचों पर CSK बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। पिछले साल भी हालात कुछ ऐसे ही थे। अगर संजू सैमसन का बल्ला चल गया, तो PBKS के पास उनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News