IPL 2026 : पहली पारी में 141 रन पर ढेर, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 09:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के अपने ओपनिंग मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए IPL में अपना सबसे कम स्कोर बनाया है। इसी के साथ ही टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2022 के बाद अपना सबसे कम स्कोर बनाया। इसी के साथ ही टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पहली बार ऑल आउट हुई है। 

लखनऊ ने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ पुणे में 2022 में 153/8 का स्कोर बनाया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2023 में लखनऊ ने 154/7 के स्कोर के साथ दूसरा, गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े में 2022 में 158/6 और पंजाब के खिलाफ लखनऊ में 2023 में 159/8 का स्कोर बनाया था।  

LSG का पहली इनिंग्स में सबसे कम स्कोर 

141 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ, 2026*
153/8 बनाम पंजाब किंग्स, पुणे, 2022
154/7 बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2023
158/6 बनाम गुजरात टाइटंस, वानखेड़े, 2022
159/8 बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ, 2023 

गौर हो कि लखनऊ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टी नटराजन और लुंगी एनगिडी के 3-3 और कुलदीप यादव के 2 विकेट्स की बदौलत 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गया। मिशेल मार्श (35) और अब्दुल समद (36) को छोड़ कोई बल्लेबाज नहीं चला। ऋषभ पंत (7), एडन मार्कराम (11) और निकोलस पूरन (8) सस्ते में आउट हो गए जबकि आयुष बडोनी खाता भी नहीं खोल पाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News