IPL 2026 : RCB ने 9 विकेट से जीता मैच, DC को मिली करारी हार

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 10:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने 9 विकेट से जीत हासिल की। ये भिड़ंत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई, जहां टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। दिल्ली की टीम केवल 75 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। जिसे आरसीबी ने 7वें ओवर में ही चेज कर लिया।

इससे पहले बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार के 3 और जोश हेजलवुड के 4 विकेटों की बदौलत दिल्ली को 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिल्ली की शुरूआत खराब रही और टीम ने 2.3 ओवर में 7 रन पर 5 विकेट गंव दिए। साहिल पारख, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल पाए जबकि पिछले मैच में 152 रन बनाने वाले केएल राहुल एक रन पर आउट हो गए।

नीतिश राणा भी एक रन ही बना पाए। जब दिल्ली के 13 रन पर 6 आउट थे तो ऐसा लग रहा था कि यह IPL का सबसे कम स्कोर होने वाला है। हालांकि तब अभिषेक पोरेल (30) और डेविड मिलर (19) ने उम्मीद जगाई। लेकिन यह दोनों भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और काइल जैमीसन ने 12 रन की छोटी पारी खेलकर आउट हो गए जिससे टीम 75 रन तक ही पहुंच सकी। 

प्लेइंग XI 

दिल्ली कैपिटल्स : साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News