IPL 2026 : ''हम चार दिनों से सोए नहीं हैं'', हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले RCB का होम ग्राउंड ''तैयार नहीं''

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 02:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियरल लीग (IPL) 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बचा है। लेकिन शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले ओपनिंग मैच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम अभी भी 'तैयार नहीं' है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि मैच से कुछ ही दिन पहले स्टेडियम एक 'कंस्ट्रक्शन साइट' जैसा दिख रहा है। जहां खेलने की जगह पूरी तरह से तैयार थी, वहीं एंट्री गेट के पास प्लाईवुड की चादरें बिखरी पड़ी थीं और राजमिस्त्री, बढ़ई, ठेकेदार और वेंडर सभी स्टेडियम को आखिरी रूप देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। 

पिछले साल 4 जून को भगदड़ में 11 लोगों की जान जाने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चरल बदलाव करने पड़े थे। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने बाहर निकलने के रास्तों और साथ ही फैन एरिया में बड़े बदलाव करने का फैसला किया जिसके चलते स्टेडियम 15 मार्च की तय डेडलाइन तक काम पूरा नहीं कर पाया।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में काम कर रहे एक मजदूर ने कहा, 'हम चार दिनों से सोए नहीं हैं।' इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना के 11 पीड़ितों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए IPL 2026 की पारंपरिक ओपनिंग सेरेमनी न करने का फैसला किया है। वहीं दूसरी तरफ RCB ने घोषणा की है कि वह अपने होम ग्राउंड में होने वाले सभी मैचों में 11 सीटों को खाली रखेंगे और यह जश्न के दौरान मारे जाने वाले लोगों के लिए श्रद्धांजलि होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News