IPL 2026: मुंबई बनाम हैदराबाद मैच कब और कहां देखें, देखें पूरी डिटेल
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 05:57 PM (IST)
मुंबई : पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में 2016 की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी। MI इस सीजन में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि 7 मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ वह अभी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। वे IPL के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रहे हैं। यह हार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों मिली थी जिसने 23 अप्रैल को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को 103 रनों से हराया था। हालांकि, छह दिनों के ब्रेक के बाद वे जोरदार वापसी करने के लिए बेताब होंगे।
दूसरी ओर SRH ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत बदल ली है। शुरुआत में जहां उन्हें चार में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं अगले मैचों में उन्होंने लगातार चार जीत दर्ज कीं। SRH आठ मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वे राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतर रहे हैं, और वे अपनी इस लय को बरकरार रखते हुए टॉप चार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगे।
कब : बुधवार, 29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
कहां : वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर
लाइव स्ट्रीम : जियो हॉटस्टार पर
टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा। ओंकार तरमाले, अमित कुमार
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक, मयंक मार्कंडेय, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार

