IPL 2026 : विराट कोहली को दिल्ली में कौन रोकेगा?, कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले देखें रिकॉर्ड
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 08:59 PM (IST)
नई दिल्ली : IPL 2026 में सोमवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से होगा। दोनों के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 20 में RCB और 13 में DC को जीत मिली है। दिल्ली में भी हुए 11 मैचों RCB 7-4 से आगे है। वहीं इस साल भी RCB की टीम 7 में से 5 मुकाबले जीत चुकी है, जबकि DC को इस दौरान 7 में से 3 में ही जीत हासिल हुई है। कुल मिलाकर RCB का पलड़ा, DC पर पूरी तरह से भारी है।
कोहली को दिल्ली में कौन रोकेगा?
विराट कोहली IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और सात पारियों में तीन अर्धशतकों और 54.7 की औसत और 163 के स्ट्राइक रेट के साथ 328 रन बना चुके हैं। दिल्ली के अपने होमग्राउंड में उन्होंने 11 IPL मैचों में लगभग 67 की औसत और 141 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों के साथ 534 रन बनाए हैं, जो कि IPL में किसी एक खिलाड़ी का किसी एक मैदान पर तीसरा सर्वश्रेष्ठ औसत है और उन्होंने यहां 5 पारियों में चार अर्धशतक लगाए हैं। कोहली IPL में 9000 रन पूरा करने के भी करीब हैं और इस मैच में 11 रन बनाते ही वह IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
अगर DC के खिलाफ कोहली के रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 31 पारियों में 47.9 की औसत से 11 अर्धशतकों के साथ 1149 रन बनाए हैं, जो कि IPL में किसी भी बल्लेबाज का DC के खिलाफ सर्वाधिक कुल रन स्कोर है। टी नटराजन के खिलाफ 169, कुलदीप यादव के खिलाफ 117 और अक्षर पटेल के खिलाफ वह 113 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और तीनों ने कोहली को सिर्फ एक-एक बार ही आउट किया है।

