IPL 2026: क्या सूर्यकुमार राजस्थान के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रख पाएंगे?, देखें रिकॉर्ड
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:23 PM (IST)
गुवाहाटी : भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मंगलवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखने की कोशिश करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हारने के बाद MI जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी जबकि रियान पराग की कप्तानी वाली RR गुवाहाटी में जीत की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य रखेगी।
RR के खिलाफ सूर्यकुमार ने 15 मैचों और पारियों में 42.66 की औसत और 147.12 के स्ट्राइक रेट से 512 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक और 79* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। इस सीजन में अब तक दो मैचों में उन्होंने 2 पारियों में 33.50 की औसत और 152.27 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और 51 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव
15 मैच
42.66 की औसत
147.12 का स्ट्राइक रेट
512 रन
चार अर्धशतक
79* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
सूर्या ने अपने IPL करियर में 153 पारियों में 35.02 की औसत और 148.70 के स्ट्राइक रेट से 4,378 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं।
टीमें :
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर सिंह चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला
मुंबई इंडियंस : रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार

