IPL 2026: ओपनिंग मैच में लगेगा 200+ स्कोर? जानिए क्या कहती है चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 03:39 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पहले ही मैच में 200+ रन बनेंगे? बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से हाई स्कोरिंग रही है, ऐसे में फैंस को रन वर्षा देखने को मिल सकती है।

पिच रिपोर्ट – क्या बनेंगे 200+ रन?

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर बनते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 180-200 के आसपास रहता है, लेकिन ओपनिंग मैच में 200+ स्कोर भी बन सकता है। ओस की वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। SRH ने 13 मैच जीते हैं, जबकि RCB ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड बेहतर है, जहां टीम ने 8 में से 5 मैच जीते हैं।

मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। दूसरी पारी में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है, जिससे रन चेज करना आसान हो जाएगा।

संभावित प्लेइंग 11

RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, मंगेश यादव।

SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, सलील अरोड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News