IPL AUCTION : पिछले साल Unsold रहे इन 5 क्रिकेटरों की इस बार हो सकती है चांदी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 09:02 PM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल नीलामी में इन साल कई ऐसे क्रिकेटरों की भी चांदी हो सकती है जिनका पिछले सीजन में मोल ही नहीं लगा था। इन क्रिकेटरों ने इसके बाद से अपने प्रदर्शन में जबरदस्त बदलाव किया है। इनमें सबसे अधिक निगाह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में लीडिंग विकेटटेकर रहे केन रिचर्डसन भी शामिल हैं। इसके अलावा अंततराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हाशिम अमला पर भी दांव लग सकता है। पेश है ऐसे 5 क्रिकेटर जो पिछले ऑक्शन में तो नहीं बिके लेकिन इस बार उनकी चांदी होना तय है।

हाशिम अमला, दक्षिण अफ्रीका 


पंजाब के लिएभ्भी खेले हैं। अमला के नाम पर 16 मैचों में 577 रन दर्ज हैं। वह दो शतक और 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। लेकिन 2018 और 2019 की ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे। क्योंकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर केवल ट्वंटी-20 क्रिकेट पर फोक्स कर रहे हैं ऐसे में उनपर भी नजरें बनी रहेंगी।

एलेक्स हेल्स, इंगलैंड


इंगलैंड के हेल्स आईपीएल का 2018 का सीजन खेले थे। तब उन्होंने 6 मैचों में 148 रन बनाए थे। छोटे फॉर्मेट में इंगलैंड के लिए हेल्स ने जोरदार वापसी की है। उनपर नजरें इसलिए भी हैं कि क्योंकि उन्हें एक करोड़ के बेस प्राइस में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि उनपर बड़ी बोली लगेगी।

क्रिस वोक्स, इंगलैंड


2017 में केकेआर के लिए डैब्यू करने वाले क्रिस वोक्स ने 13 मैचों में 17 विकेट लिए थे। इसके बाद आरसीबी ने उन्हें अगले साल 7.4 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा लेकिन वह प्रदर्शन नहीं कर पाए। 2019 में उनका बेस प्राइस दो करोड़ था लेकिन वह बिक नहीं पाए। अब उनका बेस प्राइस डेढ़ करोड़ है। उनपर बोली लगने की संभावना है।

एंजेलो मैथ्यूज, श्रीलंका


मैथ्यूज 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते थे। वह सिर्फ तीन ही मैच खेल पाए थे। 2018 की आईपीएल नीलामी में उन्हें खरीदार नहीं मिल पाया। बीते कुछ महीनों से मैथ्यूज ट्वंटी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इस ऑलराऊंडर को ट्वंटी-20 क्रिकेट के लिहाज से कई फ्रेंजाइजी अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगीं।

केन रिचर्डसन, ऑस्ट्रेलिया


आईपीएल के तीन सीजन खेल चुके रिचर्डसन 14 मैच खेल चुके हैं। 2019 ऑक्श्रन में उनका बेस प्राइस एक करोड़ था बावजूद वह बिक नहीं पाए। लेकिन रिचर्डसन का अब ट्वंटी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले साल बीबीएल में उन्होंने 14 मैचों में ही 24 विकेट निकाल लिए थे। अब उनका बेस प्राइस डेढ़ करोड़ है। उनपर बोली लगने की उम्मीद है।

Jasmeet