IPL Auction 2022 FlashBack : पहली बार हुई थी यह 5 चीजें, याद है क्या
punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 10:14 PM (IST)

खेल डैस्क : अगर आप आईपीएल फैंस है तो 2022 की ऑक्शन आपको भूली नहीं होगी। यह वह ऑक्शन थी जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। कई ऐसे फैसले सामने आए जो आईपीएल इतिहास में पहली बार हुए। भारत के बड़े स्टार प्लेयर को खरीदार ही नहीं मिला। चेन्नई और मुंबई ने ऐसे कदम उठाए जाकि उन्होंने अपने 15 साल के इतिहास में नहीं उठाए थे। आइए आपको ले चलते हैं आईपीएल ऑक्शन 2022 की फ्लैशबैक में।
11 खिलाड़ी 10 करोड़ रुपए से अधिक में बिके
यह आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड था। नए स्टार प्लेयर्स ने जमकर पैसे कूटे। इस लिस्ट में सबसे बड़ा उभरकर आया ईशान किशन का। 23 साल के ईशान को रिकॉर्ड 15.25 करोड़ रुपए मिले। इसी तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर के लिए 14 करोड़ रुपए दाव पर लगा दिए। यहां पंजाब किंग्स भी पीछे नहीं रही। इंगलैंड के लियाम लिविंगस्टोन के लिए 11.50 करोड़ रुपए की बोली लगा दी। पहली बार ऑक्शन में रिकॉर्ड 11 खिलाड़ी 10 करोड़ से ज्यादा में बिके। देखें लिस्ट-
इशान किशन (15.25 करोड़ रुपए - मुंबई)
दीपक चाहर (14 करोड़ रुपए - चेन्नई)
श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़ रुपए - कोलकाता)
लियाम लिविंगस्टोन (11.50 करोड़ रुपए - पंजाब)
शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़ रुपए- दिल्ली)
वानिन्दु हसरंगा (10.75 करोड़ रुपए- बेंगलुरु)
हर्षल पटेल (10.75 करोड़ रुपए- बेंगलुरु)
निकोलस पूरन (10.75 करोड़ रुपए- हैदराबाद)
लॉकी फग्र्यूसन (10 करोड़ रुपए- गुजरात)
अवेश खान (10 करोड़ रुपए- लखनऊ)
प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़ रुपए- राजस्थान)
धोनी से भी महंगे बिके दीपक
परफॉर्मेंस प्रेशर में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में पहली बार ऑक्शन में 10 करोड़ से ज्यादा की राशि देकर किसी प्लेयर को अपने साथ जोड़ा। यह प्लेयर थे दीपक चाहर। दीपक ने आईपीएल 2021 की 15 गेम में 14 विकेट चटकाई थीं। उनकी इकोनमी 8.35 रही थी। बावजूद इसके उन्हें धोनी से भी ज्यादा पैसे मिले। सीएसके मैनेजमैंट ने धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया था जबकि दीपक चाहर को ऑक्शन में दो करोड़ रुपए ज्यादा देकर अपने साथ रखा गया।
मुंबई ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया
मुंबई के लिए लंबे समय तक रोहित शर्मा, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, कैरोन पोलार्ड रिटेन होते रहे। इन्हें खूब पैसे मिले। लेकिन मुंबई ने आईपीएल 2022 ऑक्शन में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ से ज्यादा की राशि लगाई। यह प्लेयर थे ईशान किशन। ईशान का बेस प्राइस 2 करोड़ था। ईशान युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोडऩे से बच गए। युवराज को आईपीएल 2015 सीजन में दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए देकर खरीदा था।
सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर मिला
दुनिया ने आवेश खान के रूप में एक नया बॉलर देखा जिसे अनकैप्ड होने के बावजूद रिकॉर्ड 10 करोड़ रुपए मिले। भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप 2016 में खेल चुके आवेश को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था। आवेश का बेस प्राइस 20 लाख था। उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया।
मिस्टर आईपीएल को खरीदार नहीं मिला
इस खबर ने सबको हैरान कर दिया। मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को खरीदार ही नहीं मिला। चेन्नई के लिए रिकॉर्ड 158 मैच खेलने वाले रैना को 5528 रन बनाने के बावजूद खरीदार नहीं मिला। शायद सभी फ्रेंचाइजियों के मालिक भविष्य की टीम में उम्रदराज हो चुके रैना को फिट नहंी मान रहे थे। लेकिन रैना के लिए चेन्नई द्वारा भी बोली न लगाना सबको हैरान कर गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त