IPL नीलामी: जानिए कौन-से प्लेयर का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा, डेल स्टेन का करेगा हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 09:31 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को शुरू होगी। इसी के साथ ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन खिलाड़ी किस टीम में खेलेगा। वही इस बार आईपीएल 2020 (IPL 2020) के सीजन के लिए नीलामी कोलकाता में होने वाली है। लेकिन उस पहले आईपीएल के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई हैं कौनसा खिलाड़ी किस टीम में होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि नीलामी में कौनसे ऐसे खिलाड़ी है जिनकी इस बार की बेस प्राइस है सबसे ज्यादा। जी हां, तो चलिए आज हम आपको विश्व के ऐसे प्लेयर्स से मिलवाने जा रहे है, जिनकी बेस प्राइस देखकर आप रह जाएंगे हैरान। 

आईपीएल में कौन से खिलाड़ी मूल्य है सबसे ज्यादा


दरअसल, इस बात का ऐलान कर दिया गया है कि 2 करोड़ रुपए और 1.5 करोड़ रुपए के उच्चतम आधार मूल्य वाले खिलाड़ी कौनसे है। वही इस लिस्ट में 2019 के सबसे सफल आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ सबसे पहले स्थान पर है।  इस बार के आईपीएल 2020 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के 55 खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किए हैं। वही दक्षिण अफ्रीका के स्टार डेल स्टेन (Dale Steyn), जिन्होंने पिछले सीजन में दो मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था और मौजूदा एमएसएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी शीर्ष ब्रैकेट में हैं, जबकि श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज सूची में दूसरे खिलाड़ी हैं। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपनी टीम से रिलीज किए गए क्रिस लिन ने भी अपनी बेस प्राइस का मूल्य 2 करोड़ रुपए रखा है। ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड और मिशेल मार्श अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने भी अपना बेस प्राइस ज्यादा रखा है। 

IPL Auction Players List:

Player Name Base Price (in INR)
Pat Cummins 2 Crore
Josh Hazlewood 2 Crore
Chris Lynn 2 Crore
Mitchell Marsh 2 Crore
Glenn Maxwell 2 Crore
Dale Steyn 2 Crore
Angelo Mathews 2 Crore
Robin Uthappa 1.5 Crore
Shaun Marsh 1.5 Crore
Kane Richardson 1.5 Crore
Eoin Morgan 1.5 Crore
Jason Roy 1.5 Crore
Chris Woakes 1.5 Crore
David Willey 1.5 Crore
Chris Morris 1.5 Crore
Kyle Abbott 1.5 Crore

आईपीएल में किस फ्रेंचाइजी के पास बचे सिर्फ इतने पैसे

 

चेन्नई सुपर किंग्स 14.60 करोड़ 
दिल्ली कैपिटल्स 27.85 करोड़ 
किंग्स इलेवन पंजाब 42.70 करोड़ 
कोलकाता नाइट राइडर्स  35.65 करोड़ 
मुंबई इंडियंस 13.05 करोड़ 
राजस्थान रॉयल्स 28.90 करोड़ 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 27.90 करोड़ 
सनराइजर्स हैदराबाद 17 करोड़

neel