आईपीएल नीलामी में 10 करोड़ में बिके ग्लेन मैक्सवेल ने 39 गेंद में ठोके 83 रन

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 10:58 PM (IST)

मेलबर्न : आस्ट्रेलियाई आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आईपीएल नीलामी (IPL Auction 2020) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) द्वारा 10.75 करोड़ रुपए में खरीदे जाने के बाद शुक्रवार को बिग बैश लीग (Big Bash League) में मेलबर्न स्टार्स के लिए 39 गेंद में 83 रन की विस्फोटकीय पारी खेली। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए ब्रेक लेकर वापसी करने के बाद मैक्सवेल ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें टी-20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक क्यों माना जाता है। 

ग्लेन मैक्सवेल सबसे तेज अर्धशतक

मैक्सवेल ने पारी के दौरान सात चौके और पांच छक्के जमाए। उन्होंने साथ ही अपने सबसे तेज अर्धशतक (23 गेंद) की बराबरी की। उनकी पारी से उनकी टीम ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्विटर पर मैक्सवेल की पारी की प्रशंसा की जो तीन साल के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- बिग शो ने ‘बिग शो’ दिखाया। ग्लेन मैक्सवेल अपनी खतरनाक फार्म में हैं जिन्होंने बीबीएल में महज 39 गेंद में 83 रन बनाए। मैक्सवेल 2014 से 2017 तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेले थे। 2018 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। पिछले साल उन्होंने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया था।

Jasmeet