IPL कप्तानों की पत्नियां-गर्लफ्रैंड्स हैं बेहद सुंदर, लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 05:47 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल को शुरू में होने में दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। इस बार आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अधिकतर टीमों ने अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। सभी फ्रेंचाइजियों ने टीमों के नए कप्तान भी नियुक्त कर दिए हैं। तो आईए आपको बताते हैं सभी कप्तानों की पत्नियां और गर्लफ्रैंड्स -
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की पत्नी
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। धोनी की पत्नी साक्षी हैं और उनकी एक बेटी भी है। साक्षी अक्सर धोनी को सपोर्ट करने के लिए बेटी जीवा के साथ स्टेडियम में जाती हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह। रितिका रोहित को सपोर्ट करने के लिए बेटी समायरा के साथ स्टेडियम में आती है।
सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन की पत्नी
सनराईजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम का कप्तान केन विलियमसन को बनाया है। हैदराबाद ने विलियमसन को 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। केन विलियमसन की पत्नी का नाम साराह रहीम है। साल 2015 में केन और साराह ने लंबे रिलेशनशिप को शादी में बदल दिया। 2020 में केन विलियमसन बेटी के पिता बने।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस
द. अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को इस बार रॉयल चैलेंजर्स टीम ने खरीदा है और उन्हें विराट की जगह टीम का कप्तान बनाया है। डुप्लेसिस साल 2013 में अपनी गर्लफ्रैंड इमारी विसेर के साथ शादी की। इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम एमिली और जोई है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की गर्लफ्रैंड
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपनी टीम को पहला आईपीएल खिताब दिलाने के लिए काफी बेसब्र हैं। दिल्ली की चीम ने उन्हें 16 करोड़ में रिटेन किया है। पंत की गर्लफ्रैंड का नाम ईशा नेगी है। वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं। पंत ने ईशा नेगी के साथ फोटो डालकर सभी को अपने प्यार से रुबरु करवाया था।
कोलकाता नाईट राईडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की गर्लफ्रैंड
कोलकाता नाईट राईडर्स ने मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को 12. 25 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया और टीम का नया कप्तान भी बनाया। श्रेयस की गर्लफ्रैंड का नाम निकिता जयसिंघानी है। वह पेशे से एक मॉडल हैं। श्रेयस ने निकिता के साथ फोटो भी शेयर की है। दोनों पहली बार एक एड शूट के दौरान मिले थे।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की पत्नी
आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का कप्तान संजू सैमसन को बनाया है। सैमसन को टीम ने 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। संजू सैसमन ने साल 2018 में गर्लफ्रैंड चारुलता के साथ शादी की थी। दोनों ही अपनी लाइफ को काफी निजी रखते हैं।
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल की पत्नी
पंजाब की टीम भी अपने पहले खिताब के लिए तरस रही है। इस बार पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को टीम की कमान सौंपी है। पंजाब ने मयंक को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। मयंक ने साल 2018 में आशिता सूद के साथ शादी की थी। आशिता के पिता कर्नाटक पुलिस में हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी
गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल का हिस्सा है। फ्रेंचाइजी ने टीम का कप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बनाया है। टीम ने पांड्या को 15 करोड़ रुपए में ड्रॉफ्ट किया। हार्दिक ने गर्लफ्रैंड नताशा से साल 2020 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्य है। नताशा स्टेनकोविक सर्बिया की रहने वाली हैं। वह कई हिंदी गानों में मॉडलिंग कर चुकी हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल की गर्लफ्रैंड
लखनऊ सुपरजायंट्स भी इस बार आईपीएल में खेल रही है। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल 17 करोड़ रुपए में ड्रॉफ्ट किया है और टाम कप्तान बनाया है। केएल राहुल बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। आथिया बॉलीवुड एक्ट्रैस हैं। उन्होंने हीरो फिल्म से डेब्यू किया था।