धोनी की रिटायरमैंट पर IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कही अहम बात

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 07:44 PM (IST)

सहारनपुर : क्रिकेट विश्व कप (Cricket world Cup) के बाद से ही भारतीय विकेटकीर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पर संन्यास लेने का दबाव बढ़ रहा है। लेकिन इन सबके बीच आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने धोनी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और वह आगे भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुक्ला शनिवार को सहारनपुर के एक स्कूल में पहुंचे थे। वहां, संवाददाताओं के साथ धोनी का जिक्र होने पर उन्होंने कहा- भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का अभी बहुत क्रिकेट बचा है,वह भारत के लिए आगे भी खेलेंगे। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच मतभेदों का पूरी तरह से खंडन किया।

ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में क्रिकेट पिच का उदघाटन

उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति विनीत शरण ने सहारनपुर के ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में अन्तररष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट पिच का उदघाटन किया। न्यायमूर्ति विनीत शरण ने कहा कि भारत का खेलो में दुनिया में वर्चस्व बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जहां भारत ने बैडमिंटन में विश्वस्तरीय खिलाडी पीवी सिंधू, सायना नेहवाल जैसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिए हैं, वहीं क्रिकेट में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने देश के युवा वर्ग से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आहृवान किया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के चीफ क्यूरेटर शिव कुमार यादव और ग्रीन पार्क स्टेडियम सहारनपुर के क्यूरेटर की देखरेख में पिछले छह माह में यह पिच तैयार हुई है। पूरे सहारनपुर मंडल में इस तरह की कोई दूसरी पिच नहीं है। पूर्व रणजी खिलाड़ी राकेश तिवारी यहां के मुख्य कोच रहेंगे। यहां पर विजय मर्चेंट ट्राफी का मैच भी होगा। इस पिच के बाद स्थानीय खिलाडिय़ों के खेल में सुधार होगा तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल की प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

Jasmeet