IPL : चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के भविष्य को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या बोले CEO

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 11:40 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट नहीं खेला है। वह यूएई में होने वाले आईपीएल 13 में खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ी जानकारी दी है। विश्नाथन के मुताबिक उनका मानना है कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 2021 और 2022 में भी चेन्नई का हिस्सा होंगे। 

इस बारे में जानकारी देते हुए विश्नाथन ने कहा कि हां, हम एमएस धोनी से दोनों (आईपीएल 2020 और 2021) आईपीएल का हिस्सा बनने की उम्मीद कर सकते हैं और शायद 2022 के अगले साल (2023) भी। रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व भारतीय कप्तान ने पिछले सप्ताह रांची में आगामी आईपीएल के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है और उनके 16 से 20 अगस्त तक लगने वाले छोटे कैंप में भी होने की उम्मीद है। 

विश्वनाथन ने कहा, मुझे केवल मीडिया के माध्यम से अपडेट मिल रहा है, यह कहते हुए कि वह झारखंड में इनडोर नेट में प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन हमें कप्तान, बॉस की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम उनकी चिंता बिल्कुल नहीं करते। उन्होंने आगे कहा, वह अपनी जिम्मेदारियों को जानता है और वह अपना अपनी टीम का ख्याल रखेगा। 

गौर हो कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम रही है जिसने 3 बार आईपीएल का खिताब जीता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News