महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स से निकालने पर फ्रेंचाइजी का बड़ा बयान आया सामने

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 07:49 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) सबसे सफल टीमें में एक रही है। इतना ही नहीं सीएसके सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली दूसरी टीम भी है। लेकिन कुछ दिनों से धोनी के सीएसके को छोड़ने की खबरे आ रहा हैं जिस पर चेन्नई सुपर किंग्स ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह धोनी को नहीं छोड़ने वाले। 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलेंगे या नहीं 

ms dhoni photo, dhoni images, dhoni hd images, ms dhoni images

दरअसल, हाल ही में साल 2021 में धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स की फ्रेंचाइजी से रिलीज करने की सामने आई थी। लेकिन इन सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते हुए सीएसके ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा की है। एक मीडिया हाउस के ने फोटो ट्वीट की थी जिस पर धोनी की फोटो के साथ लिखा था, का जवाब देते हुए सीएसके ने लिखा, क्या धोनी रिलीज होना चाहते हैं?, पूर्व कप्तान आईपीएल 2021 में प्रतिद्वंद्वी टीम में शामिल हो सकता है। इसका जवाब देते हुए फ्रेंचाइजी ने लिखा, नहीं, देश जानता है। 

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहेंगे

PunjabKesari, ms dhoni photo, dhoni images, dhoni hd images, ms dhoni images

सीएसके के इस ट्वीट से एक बात तो साफ हो गई है कि धोनी फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहेंगे और उनके जाने का कोई प्लान नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी खुद टीम से जाना चाहते हैं ताकि सीएसके के पास और अच्छे प्लेयर खरीदने के लिए पैसे आ सकें। जब धोनी रिलीज होंगे तो सीएसके बाद में उन्हें कम दाम में खरीद लेगी। लेकिन फ्रेंचाइजी किसी भी कीमत पर धोनी को छोड़ना नहीं चाहती। इसके अलावा जहां तक भारतीय क्रिकेट टीम में धोनी की वापसी का सवाल है तो वह 2020 में जनवरी के बाद वापसी कर सकते हैं। 

PunjabKesari, ms dhoni photo, dhoni images, dhoni hd images, ms dhoni images


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News