IPL Final : Jos Buttler का धमाका, Warner का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, देखें अविश्वनीय आंकड़े

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 09:57 PM (IST)

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजस्थान की ओर से 39 रन बनाने वाले बटलर अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है। वार्नर ने 2016 के सीजन में 848 रन बनाए थे। अब बटलर के नाम पर 863 रन दर्ज हो गए हैं। देखें रिकॉर्ड-

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन 
973 विराट कोहली, आरसीबी
863 जोस बटलर, राजस्थान रॉयल्स
848 डेविड वॉर्नर, हैदराबाद
735 केन विलियमसन, हैदराबाद
733 क्रिस गेल, आरसीबी
733 माइक हसी, 2013 में
708 क्रिस गेल, आरसीबी

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन
863 जोस बटलर, राजस्थान रॉयल्स
616 केएल राहुल, लखनऊ सुपर जायंट्स
508 क्विटंन डिकॉक, लखनऊ सुपर जायंट्स
468 फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
460 शिखर धवन, पंजाब किंग्स

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
45 जोस बटलर
34 लियाम लिविंगस्टोन
32 आंद्रे रसेल
30 केएल राहुल
26 संजू सैमसन

- बटलर ने एक सीजन में 4 शतक लगाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड बराबर किया। कोहली ने 2016 सीजन में यह कारनामा कर दिखाया था। हालांकि बटलर कोहली के 973 रनों को पीछे नहीं छोड़ पाए। उन्होंने 863 रनों पर सीजन समाप्त किया।

- बटलर ने एक सीजन में 374 रन पावरप्ले में बनाए। ऐसा करने वाले मात्र तीसरे बल्लेबाज। पहले नंबर पर 467 रनों के साथ डेविड वार्नर तो दूसरे पर 382 रनों के साथ एडम गिलक्रिस्ट हैं। बटलर ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा जिनके 362 रन है।

- बटलर ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा 200 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने डेविड वार्नर (190) को पीछे छोड़ा। वार्नर ने 2016 सीजन में यह रिकॉर्ड बनाया था। 

 

यह भी पढ़ें:- लॉकी फर्ग्यूसन ने फेंकी IPL 2022 की सबसे तेज डिलिवरी, उमरान मलिक छूटे पीछे

 

यह भी पढ़ें:-  IPL Final : समापन समारोह में रणवीर सिंह का जलवा, ए आर रहमान ने किया सबको भावुक

Content Writer

Jasmeet