IPL : नए सीजन के लिए LSG ने लॉन्च की नई जर्सी, BCCI सचिव के साथ राहुल और गंभीर आए नजर (VIDEO)
punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 08:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएस) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस नए सीजन के लिए जहां सभी टीमें तैयारियों में जोरो-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं इन्हीं टीमों में से एक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के बीच एक नया जज्बा नजर आ रहा है। लखनऊ टीम ने नए सीजन के लिए नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी लॉन्च कार्यक्रम में टीम के मालिक संजीव गोयंका, बीसीसीआई सचिव जय शाह, कप्तान केएल राहुल के साथ मेंटर गौतम गंभीर मौजूद रहे।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने होली से एक दिन पहले टीम की जर्सी लॉन्च की है। लखनऊ टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर जर्सी की वीडियो साझा करते हुए लिखा है, "नया रंग, नया जोश, नई उम्मीद, नया अंदाज।"
नया सीज़न, नया हौसला, नई उम्मीद 💪
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 7, 2023
हमारे चेयरमैन डॉ संजीव गोयनका जी #LSG की नई जर्सी का अनावरण करते हुए 💫#LSGBrigade | #LucknowSuperGiants | #LSG pic.twitter.com/zlHmZWW42E
𝑵𝒂𝒚𝒂 𝑹𝒂𝒏𝒈, 𝑵𝒂𝒚𝒂 𝑱𝒐𝒔𝒉, 𝑵𝒂𝒚𝒊 𝑼𝒎𝒆𝒆𝒅, 𝑵𝒂𝒚𝒂 𝑨𝒏𝒅𝒂𝒂𝒛 👕💪#JerseyLaunch | #LucknowSuperGiants | #LSG pic.twitter.com/u3wu5LqnjN
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 7, 2023
Ladies and Gentlemen, presenting 𝐓𝐡𝐞 𝐏𝐫𝐢𝐝𝐞 𝐨𝐟 𝐋𝐮𝐜𝐤𝐧𝐨𝐰 🔥💙#JerseyLaunch | #LucknowSuperGiants | #LSG pic.twitter.com/rgToOIBp3t
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 7, 2023
EVERYBODY STAY CALM, 𝗞𝗔𝗣𝗧𝗔𝗔𝗡 𝗞𝗟 𝗜𝗦 𝗛𝗘𝗥𝗘 😎#JerseyLaunch | #LucknowSuperGiants | #LSG pic.twitter.com/8gTroN7ol4
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 7, 2023
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने एलिमिनेटर राउंड में जगह बनाई थी। हालांकि, लखनऊ को एलिमिनेटर मुकाबलें में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार का सामना करना पड़ा था। इस नए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स नई उम्मीद से मैदान में पैर रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है।