75 साल की महिला पर चढ़ा IPL 2020 का खुमार, बनवाया बालों पर धोनी का नाम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2020 - 10:29 PM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल का खुमार बच्चों और जवानों पर ही नहीं बल्कि बूढ़ों पर भी चढ़ा हुआ है। खास तौर पर आईपीएल (IPL) में जिस तरह की लोकप्रियता महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को हासिल है उतनी शायद ही किसी और क्रिकेटर को होगी। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। सीएसके के दीवाने दुनिया भर में हैं। अब सीएसके कप्तान धोनी की ऐसी ही दीवानी सामने आई है जिन्होंने अपने बालों पर धोनी का नाम गुदवाया है। इस महिला की उम्र है 75 साल। और यह रहने वाली हैं चेन्नई की। 

महेंद्र सिंह धोनी की महिला फैन 

सोशल मीडिया पर धोनी सुपर फैन नामक एक अकाऊंट से फोटो अपलोड हुई है जिसमें एक बुजुर्ग महिला बालों पर धोनी और थाला का नाम बनवाए हुए दिख रही हैं। अकाऊंट में उक्त फोटो के साथ लिखा है-  यह हमारे दिल को छू जाता है, चेन्नई की एक 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक अपने बालों की शैली के कारण मशहूर है। धोनी के लिए प्यार केवल तमिलनाडु में ही नहीं बल्कि राष्ट्रभर में, परिवारों में और हमारे घरों में हैं। उनके फैन हर उम्र के स्तर में मिल जाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

This touches ours hearts, a 75 Year Senior Citizen from Chennai sports a hair style. ?? Via @cskfansofficial. The love for @mahi7781 across TN, across the Nation, across the families and every household, across all ages is a different level. ?? ????. . . . #Dhoni #Superfan #MSDhoni #CSK @chennaiipl

A post shared by Dhoni Super Fan (@dhonisuperfan) on Mar 9, 2020 at 6:19pm PDT

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में कप्तानी का रिकॉर्ड 

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। अगर रिकॉर्ड खंगाले तो पता चलता है कि सीएसके तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। जबकि धोनी 10 में से रिकॉर्ड 9 बार टीम का सेमीफाइनल तक ले जाने में कामयाब रहे हैं। इनमें तीन मौकों पर सीएसके फाइनल में भी जाकर चैम्पियन रही। चेन्नई टीम अब तक 165 मैच खेल चुकी हैं जिसमें 100 मैचों में उन्हें जीत तो 64 में हार मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News