IPL : रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 200 छक्के, हासिल की ये उपलब्धि

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 01:46 PM (IST)

मुंबई : रोहित शर्मा ने शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ अपने मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए 200 छक्के पूरे किए। रोहित अब लीग के इतिहास में केवल पांचवें खिलाड़ी और अद्वितीय उपलब्धि हासिल करने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

रोहित ने दिन के पहले छक्के में 200 छक्कों की उपलब्धि हासिल की। इसके साथ रोहित विराट कोहली, एब डिविलियर्स, क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड के क्लब में शामिल हो गए। वह पोलार्ड के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में  257 छक्के लगाए हैं। 

मैच की बात करें तो मुरुगन अश्विन ने दो विकेट लिए और रोहित शर्मा, ईशान किशन तथा टिम डेविड की शीर्ष पारियों ने मुंबई इंडियंस को ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स पर 5 रन की रोमांचक जीत दिलाने में मदद की। मुंबई इंडियंस के सामूहिक गेंदबाजी प्रयास ने शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा के मजबूत बल्लेबाजी प्रयासों को बेकार कर दिया और गुजरात अंतिम ओवर में तय लक्ष्य हासिल करने से 5 रन से चूक गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News