IPL : इस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा बार एक ओवर में तीन या उससे अधिक छक्के

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 11:03 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : वेस्टइंडीज के लिए खेलने वाले जमैका के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई रिकाॅर्ड दर्ज हैं। गेल के नाम आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन (175) बनाने और आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (357) लगाने का रिकाॅर्ड दर्ज हैं। लेकिन इसी के साथ ही गेल आईपीएल के दौरान एक ओवर में तीन या उससे अधिक बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड भी अपने नाम किए हुए हैं। 

गेल ने आईपीएल में एक ओवर के दौरान 17 बार तीन या उससे अधिक छक्के लगाए हैं जो सबसे ज्यादा हैं। गेल के बाद दूसरे नम्बर पर कायरन पोलार्ड का नम्बर आता है जो 14 बार ऐसा कर चुके हैं। वहीं तीसरे नम्बर पर आंद्रे रसेल हैं जिनका बल्ला पिछले साल से ही आईपीएल में नहीं बोला। उन्होंने 10 बार ऐसा किया है। आईपीएल में एक ओवर में 3 या सबसे अधिक बार अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी - 

17: क्रिस गेल
14: कायरन पोलार्ड
10: आंद्रे रसेल
08: एबी डिविलियर्स
06: महेंद्र सिंह धोनी
06: रोहित शर्मा
06: शेन वॉटसन

गौर हो कि आईपीएल 2021 के बायो बबल में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद इस मशहूर टी20 लीग को 4 मई को अनिश्चिच काल के लिए स्थगित कर दिया गया था और सभी स्वदेशी और विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए हैं। टूर्नामेंट में 29 मुकाबले हुए हैं और 31 मैच अभी बाकी हैं। टूर्नामेंट स्थगित होने तक टाॅप चार में क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स (12 अंक), चेन्नई सुपर किंग्स (10 अंक), राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (10 अंक) और मुंबई इंडियंस (8 अंक) शामिल है। फिलहाल इस टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की कोई जानकारी नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News