IPL यूनीक रिकॉर्ड : धोनी-रोहित नहीं स्मिथ है सफल कप्तान, देखें रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 11:58 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भले ही कप्तान करते रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीमों को 3-3 खिताब दिला चुके हैं लेकिन अगर आई.पी.एल. में सबसे सफल कप्तान (जीत प्रतिशत के साथ) की बात की जाए तो स्टीव स्मिथ इनसे आगे हैं। स्थिम इस समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। इन्हें कप्तानी मिलते ही राजस्थान की टीम जीत की पटरी पर आ गई हैं। स्मिथ का बतौर कप्तान औसत 65.5 है। वह धोनी और रोहित शर्मा से आगे हैं। वहीं, टॉप-10 की इस लिस्ट में सबसे अंतिम पायदान पर केन विलियमसन चल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए केन का जीत प्रतिशत 53.8 रहा है।
कप्तान के रूप में सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत


स्टीव स्मिथ : 65.5 प्रतिशत
एम.एस. धोनी : 60.1 प्रतिशत
रोहित शर्मा : 59.6 प्रतिशत
सचिन तेंदुलकर : 58.8 प्रतिशत
अनिल कुंबले : 57.7 प्रतिशत
शेन वॉर्न : 56.4 प्रतिशत
डेविड वार्नर : 55 प्रतिशत
गौतम गंभीर : 55 प्रतिशत 
वीरेंद्र सहवाग : 54.7 प्रतिशत 
केन विलियमसन : 53.8 प्रतिशत 

रोहित इज बैस्ट : रोहित शर्मा जबसे मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान बने हैं वह सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीतने वाले कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने 11 एम.ओ.एम. जीते हैं। इस लिस्ट में धोनी (9), विराट कोहली (8), डेविड वार्नर (8) का भी नाम है।

सबसे ज्यादा छक्के कोहली के नाम : विराट कोहली के नाम पर बतौर कप्तान एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। कोहली ने 2016 के सीजन में 38 छक्के लगाए थे। डेविड वार्नर ने भी 2016 सीजन में 31 छक्के लगाए थे। फिर एम.एस. धोनी : 30 (2018), एडम गिलक्रिस्ट : 29 (2009), केन विलिमयसन : 28 (2018) का नाम आता है।

टॉस का बॉस
श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स
जीती : 10 हारी : 10
एम.एस. धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स
जीती : 92 हारी : 82
रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस
जीती : 52 हारी : 52
विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
जीती : 53 हारी : 57 
डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
जीती : 22 हारी : 25
स्टीव स्मिथ, राजस्थान रॉयल्स
जीती : 13 हारी : 16
दिनेश काॢतक, केकेआर
जीती : 15 हारी : 21
एम.एस. धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स
जीती : 92 हारी : 82

Jasmeet