IPL यूनिक रिकॉर्ड : खूब पिटते हैं के.के.आर. के गेंदबाज़, जुड़ा यह शर्मनाक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 11:00 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आई.पी.एल. के 12 साल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स ही ऐसी टीम है जिसके अगर बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं तो गेंदबाज पिटते भी खूब हैं। 180+ लक्ष्य मिलने का अगर डाटा देखा जाए तो के.के.आर. को अब तक 48 फीसदी मैचों में इसका सामना करना पड़ा। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को 47, दिल्ली कैपिटल्स को 32, किंग्स इलेवन पंजाब को 30, मुंबई इंडियंस को 28, राजस्थान रॉयल्स को 24, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 फीसदी जो लक्ष्य मिले हैं 180+ ही मिले हैं।

PunjabKesari

आइए कुछ और रोचक आंकड़ों के बारे में जानते हैं-
आपको बता दे कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल में सर्वाधिक 10 बार 180 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने वाली टीम है। इस लिस्ट में उनके साथ केकेआर भी जुड़ा हुआ है। वहीं, डी.सी. 9, सी.एस.के. 8, आर.सी.बी. 7, मुंबई इंडियंस 5, राजस्थान रॉयल्स 5, गुजरात लायंस 4, एस.आर.एच. 3, डैक्कन चार्जर्स 1, के.टी.के. 1, आर.पी.एस. 1 बार यह लक्ष्य हासिल कर चुकी है।

तो आइए एक और मजेदार आंकड़ा आपको बताते हैं- यह आंकड़ा है हार्दिक पांड्या से जुड़ा हुआ। भले ही हार्दिक आईपीएल में अपने ऑलराऊंड प्रदर्शन के कारण छाए रहते हैं लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनका एक टीम के खिलाफ सबसे खराब स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भी है। हैदराबाद की टीम के आगे हार्दिक का बल्ला महज 67 की स्ट्राइक रेट से चलता है। यह सौरव गांगुली 72 बनाम सीएसके, युवराज सिंह 75 बनाम हैदराबाद का भी नाम है।

तो चलिए अब आपको बताते हैं- आईपीएल में कौन सी टीम ने सबसे ज्यादा बार 200+रन बनाए हैं। लिस्ट देखिए पहले नंबर पर है आरसीबी। आरसीबी ने 18 बार 200+ रन बनाए हैं। इसके बाद सी.एस.के. 16, पंजाब 12, के.के.आर. 11, एम.आई. 11, हैदराबाद 10, राजस्थान 7, डी.सी. 6, डैक्कन चार्जर्स 1, जी.एल. 1 का नाम आता है।

वहीं सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में पहले नंबर पर है।
आर.सी.बी. 13
पंजाब 11
सी.एस.के. 8
डी.सी. 8
आर.आर. 6
एम.आई. 4
एस.आर.एच. 3
डैक्कन चार्जर्स 2
आर.पी.एस. 2
के.के.आर. 1
पुणे वॉरियर्स 0
कोच्चि टस्कर्स 0

आइए हैदराबाद के बारे में एक अनोखी बात आपको बताते हैं। हैदराबाद की टीम जब भी 206 रन बना लेती है तो उन्हें हरा पाना नमुमकिन हो जाता है। वहीं, दिल्ली के लिए यह कम से कम रनों का आंकड़ा 188, मुंबई 195, राजस्थान 199, कोलकाता 203, पंजाब 204, बेंगलुरु 206, चेन्नई के लिए 206 है।

तो चलिए पंजाब से जुड़ा एक अच्छा आंकड़ा आपसे साझा करते हैं। किसी भी टीम को जब 170 से ऊपर का लक्ष्य मिलता है तो पीछा करते हुए दूसरा सबसे तेज स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। राहुल ऐसे लक्ष्य मिलने पर 51 की औसत और 153 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों को पीटते हैं। इस लिस्ट में डेविड मिलर 71 की औसत और 159 की स्ट्राइक रेट से पहले नंबर पर हैं।
इसी तरह
एम.एस. धोनी 45 141
जोस बटलर 45 169
सुरेश रैना 42 157
नितिष राणा 42 150
विराट कोहली 38 135
रिषभ पंत 38 171
क्रिस गेल 37 145
वार्नर 36 149


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News