IPL यूनिक रिकॉर्ड : हारी हुई बाजी जीतती है मुंबई, जानिए हैरान कर देने वाले आंकड़े

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 10:46 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भले ही मुंबई इंडियंस का यू.ए.ई. में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ही ऐसी टीम है जो शुरुआती दबाव के बावजूद अंत में बाजी मारने में सफल हो जाती है। पिछली बार जब आई.पी.एल. यू.ए.ई. में हुआ था तो मुंबई को अपने पांचों मैच गंवाने पड़े थे हालांकि इसके बाद सीजन के दूसरे राऊंड में वह फिर से मजबूती से वापसी करने में सफल हो गए थे। वैसे भी मुंबई को हारी हुई बाजी जीतकर ही चैम्पियन बनने की आदत है। आंकड़े देखें जाएं तो पता लगता है कि 31 मैचों के बाद मुंबई का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा (63 फीसदी) हो जाता है। यह सी.एस.के. (57) से 6 फीसदी ज्यादा है। इसी तरह के.के.आर. 56 फीसदी, एस.आर.एच. 53 फीसदी, आर.सी.बी. 53 फीसदी, आर.आर. 47 फीसदी, पंजाब 44 फीसदी, डी.सी. 43 फीसदी, डैक्कन चार्जर्स 40 फीसदी अपने मैच जीतती है।
आइए अब प्लेऑफ पर नजर डालते हैं। इस मामले में भी मुंबई का जीत प्रतिशत अव्वल है।

PunjabKesari

मुंबई इंडियंस 63 फीसदी
कोलकाता नाइट राइडर्स 60 फीसदी
चेन्नई सुपर किंग्स 59 फीसदी
डैक्कन चार्जर्स 50 फीसदी
राजस्थान रॉयल्स 50 फीसदी
आर.पी.एस. 50 फीसदी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 45 फीसदी
सनराइजर्स हैदराबाद 44 फीसदी
किंग्स इलेवन पंजाब 25 फीसदी
दिल्ली कैपिटल्स 17 फीसदी
गुजरात लायंस 00 फीसदी

PunjabKesari
वहीं, टॉस हारकर मैच जीतने की बात करें तो इसमें भी मुंबई काफी आगे है।
मुंबई की ओर से रोहित ने 52 मैचों में टॉस हारने के बावजूद 62 फीसदी की सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत बनाई रखी।

अनिल कुंबले 60' (15)
श्रेयस अय्यर 60' (10)
वीरेंद्र सहवाग 58' (24)
सचिन तेंदुलकर 56' (27)
राहुल द्रविड़ 55' (22)
एम.एस. धोनी 54' (81)
युवराज सिंह 54' (24)

आपको बता दें कि मुंबई के नाम पर चार मैदानों पर सबसे बढिय़ा जीत प्रतिशत रखने का भी रिकॉर्ड है।
एम.आई. : 77 फीसदी (ईडन गार्डन)
एम.आई. : 75 फीसदी (चिन्नास्वामी),
एम.आई. : 64फीसदी (हैदराबाद)
एम.आई. : 63 फीसदी (वानखेड़े)
सी.एस.के. : 71 फीसदी (चेपक)
एच.आर.एच. : 68 फीसदी (हैदराबाद)
आर.आर. : 68 फीसदी (जयपुर)
के.के.आर. : 62फीसदी (चिन्नास्वामी)
एक और रोचक रिकॉर्ड मुंबई आई.पी.एल. में  2 बार 100+ रनों से मैच जीत चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News