IPL यूनीक रिकॉर्ड : स्पिन हो या पेस बराबर मारते हैं रिषभ पंत, देखें हैरान करने वाले रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 12:24 PM (IST)

जालन्धर (जसमीत) : दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज रिषभ पंत पर एक बार फिर से नजरें जम गई हैं। 54 मैचों में 36 की औसत से 1736 रन बनाने वाले पंत पेसर हो या स्पिनर सबके खिलाफ लगभग बराबर की स्ट्राइक रेट रखते हैं। आंकड़ों के अनुसार- पंत की स्पिनरों के खिलाफ 199 तो पेसरों के खिलाफ 197 की स्ट्राइक रेट है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में और कोई भी बल्लेबाज इतना संतुलित नजर नहीं आता। आंद्रे रसेल पेसरों के खिलाफ सबसे ज्यादा 235 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं जबकि स्पिनरों के खिलाफ उनका यह आंकड़ा 160 के पास हैं। 
फास्ट और स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रेट


आंद्रे रसेल : 235 बनाम पेस
जोस बटलर : 211 बनाम पेस
मिशेल मार्श : 210 बनाम स्पिन
डेविड वार्नर : 210 बनाम स्पिन
मैथ्यू हेडन : 209 बनाम पेस
डी-विलियर्स : 209 बनाम पेस
क्रिस गेल : 202 बनाम स्पिन
सुरेश रैना : 199 बनाम मीडियम पेसर
रिषभ पंत : 199 बनाम स्पिन
रिषभ पंत : 197 बनाम पेस

तो चलिए पंत की एक बार खास बात बताते हैं- पंत डैथ ओवरों में और भी खतरनाक  हो जाते हैं। पंत ने इस दौरान 122 गेंदें खेलकर 249 का स्ट्राइक रेट बनाए रखा। वहीं, विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। कोहली डैथ ओवरों की 351 गेंदें खेल चुके हैं और 240 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

बेयरस्टो 7-15 की ओवर में सबसे खतरनाक हो जाते हैं। इस दौरान उन्होंने 143 गेंदें खेलकर 18 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। उनकी औसत 56 तो स्ट्राइक रेट 158 हो जाती है जो आईपीएल के 12 साल के इतिहास में अन्य क्रिकेटरों से ज्यादा है।

अब बात करते हैं मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की।

जहां एक तरफ आंद्रे रसेल गेंदबाजों के लिए सबसे कठिन बल्लेबाज हैं तो वहीं बल्लेबाजों के लिए मलिंगा ने बतौर गेंदबाज यह जगह ली है।
मुंबई की टीम को जब भी 150 से कम रन का लक्ष्य मिला उनके लिए मलिंगा ने बेहतरीन परफार्म किया। आंकड़े देखें- 150 से कम लक्ष्य मिलने पर मलिंगा ने  
सर्वाधिक विकेट : 92 लिए
सर्वश्रेष्ठ औसत : 14
बैस्ट एस.आर. : 14.4
इकोनमी : 6.3 (सबसे अच्छी)

इसी तरह डैथ ओवरों में मलिंगा
सर्वाधिक विकेट (90)
सर्वश्रेष्ठ इकोनमी (7.8)
सर्वश्रेष्ठ औसत (13.2)
अधिकांश डॉट््स (320)
स्ट्राइक रेट (10)

Jasmeet