IPL बढ़ाएगा इन 4 प्लेयरों में ‘एकता’, लगातार विवादों के कारण हुए थे बदनाम

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 04:20 PM (IST)

खेल डैस्क : आई.पी.एल. ऑक्शन 2022 के शुरू होने के साथ ही कई रोचक समीकरण क्रिकेट फैंस को देखने मिले। जहां  पहले राऊंड में स्टीव स्मिथ, जेसन राय जैसे स्टार अनसोल्ड रहे तो वहीं, रविचंद्रन अश्विन का राजस्थान रॉयल्स में जाना सबको हैरान कर गया। अश्विन के राजस्थान में जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। पंजाब का कप्तान रहते अश्विन का राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर के साथ मांकडिग़ को लेकर विवाद हो गया था। अब दोनों प्लेयर एक ही टीम से खेलेंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी फैंस इस बात पर चटकारे लेते नजर आ रहे हैं कि आईपीएल का अगला सत्र इन खिलाडिय़ों में एकता बढ़ाने का काम करेगा। यह बात असलियत भी जोर पकड़ रही हैं कि क्योंकि क्रुणाल पांड्या लखनऊ टीम में शामिल हुए हैं जहां पर दीपक हुड्डा भी हैं। दोनों खिलाड़ी ऑन फील्ड विवाद को लेकर चर्चा में आए थे। अब एक टीम में इनका व्यवहार कैसा रहता है, इनप सबकी नजरें रहेंगी। लेकिन पहले देखें अश्विन की राजस्थान में एंट्री पर बने मीम्स।

Content Writer

Jasmeet