Irani Cup 2026: मुकेश-आकाश की घातक गेंदबाजी से Rest of India चैंपियन, फाइनल में जम्मू-कश्मीर को हराया

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 11:49 AM (IST)

श्रीनगर: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली Rest of India ने Irani Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में टीम ने रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराया। 279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए J&K की पूरी टीम महज 111 रन पर सिमट गई।

पहली पारी में J&K ने बनाई बढ़त

मुकाबले में J&K ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और Rest of India को 237 रन पर रोक दिया। इसके बाद J&K ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए और 41 रन की अहम बढ़त हासिल की। परास डोगरा ने 75, अब्दुल समद ने 57 और नासिर मुजफ्फर ने 64 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

स्मरण रविचंद्रन ने पलटा मैच

41 रन से पिछड़ने के बाद Rest of India ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की। ओपनर सनत सांगवान ने 55 रन बनाए, जबकि स्मरण रविचंद्रन ने 153 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली। Rest of India ने दूसरी पारी में 319 रन बनाकर J&K के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा।

मुकेश कुमार ने मचाई तबाही

लक्ष्य का पीछा करते हुए J&K एक समय 89/3 के स्कोर पर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था। इसके बाद मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटक लिए और J&K की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। मुकेश ने 8.4 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए, जिससे J&K की पारी 111 रन पर खत्म हो गई।

आकाश दीप का भी दमदार प्रदर्शन

आकाश दीप ने भी दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी कर Rest of India की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 3/25 का शानदार स्पेल किया। वहीं मुकेश चौधरी ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर J&K को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया।

167 रन की शानदार जीत

Rest of India के तेज गेंदबाजों ने पूरे मुकाबले में J&K की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। मुकेश कुमार, आकाश दीप और मुकेश चौधरी की गेंदबाजी के सामने रणजी चैंपियन टीम टिक नहीं सकी। इस जीत के साथ Rest of India ने Irani Cup 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News