इरफान पठान का जुड़ा एक्ट्रैस पायल घोष से नाम, फिल्ममेकर ने कही चौकाने वाली बात

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 05:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय मी टू मुहिम का जोर है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष सामने आई है जिन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनका यौन उत्पीडऩ किया था। वहीं, अनुराग के बचाव में फिल्ममेकर आनंद कुमार आए है जिन्होंने अपने बयान में भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान को घसीट लिया है। आनंद कुमार का दावा है कि पायल पहले भी ऐसे ही सेलिब्रिटीज को धमकाती रही हैं। पायल ने ऐसे ही इरफान पठान के खिलाफ भी आरोप लगाया था।

आनंद कुमार ट्वीट कर लिखा- पायल क्रिकेटर इरफान पठान के खिलाफ ऐसा आरोप लगाकर पोस्ट डिलीट कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा है, कुछ दिन पहले पायल ने इरफान पठान के बारे में भी यही बात कही थी कि कैसे उन्होंने उन्हें धोखा दे दिया था। लेकिन यह पोस्ट थोड़ी देर बाद डिलीट कर दी। मुंबई पुलिस चाहे तो इंस्टाग्राम से इस पोस्ट का रिकॉर्ड मांग सकती है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेटरों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती है। इनमें से कईयों की तो जोड़ी बन गई लेकिन कई विवादों में फंसकर एकदूसरे से दूर हो गए। अभी भी समय-समय पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर टिप्पणियां करते रहते हैं। मॉडल सोफिया हयात भी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में रही थी। रोहित जब नए थे तो उनका नाम सोफिया के साथ जोड़ा गया था। दोनों अलग हुए तो सोफिया के बयान चर्चा में आने लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News