अमरीकी मॉडल से चक्कर चलाने में मशगूल ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 02:09 PM (IST)

जालन्धर : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का दिल एक बार फिर प्यार की हवाओं में उडऩा चाहता है। दरअसन वार्न ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट से अमरीकी मॉडल एबिगेल रैचफोर्ड की लाइक की है। जानकारों का मानना है कि शेन को जब भी फ्लॄटग का मूड होता है तो वह सोशल मीडियो को ही इसका माध्यम बनाते हैं।

माना जाता है कि वार्न ने हॉलीवुड एक्ट्रैस एलिजाबेथ से भी ऐसे ही नजदीकियां बढ़ाई थीं। इसके अलावा उनका जितनी भी लड़कियों के साथ विवाद हुआ वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही उनके संपर्क में आई थी। फिलहाल एनिबेल के साथ शेन वार्न का रिश्ता कितना चलेगा यह तो वक्त ही बिताएगा। लेकिन यह जरूर साफ है कि वार्न की उक्त पसंद के कारण उनके एलिजाबेथ से सुधरते रिश्ते में जरूर खटास आ सकती है।

 

 

 

बता दें कि वार्न ने अपनी पहली पत्नी  से तलाक के बाद एलिजाबेथ से सगाई की थी। लेकिन 3 साल दोनों अलग हो गए थे। कारण बताया गया कि दोनों अपने प्रोफेशन में बिजी हैं इसलिए मिल नहीं पाते। वहीं, एबिगेल की अगर बात करें तो महज 25 साल की उम्र में ही वह नामी सैलिब्रिटीज के साथ नजदीकियां बढ़ा चुकी हैं।

 

2015 में एबिगेल अमरीका के फेम्स रिकॉर्ड प्रोड्यूसर जेम्स लोवाइन के बेटे के साथ रिलेशनशिप में थी। इस दौरान वह मशहूर बिजनेसमैन और हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी दिखीं। एन.एफ.एल. स्टार जॉनी मंजील के साथ उनकी नजदीकियां भी काफी चर्चा में रही थीं हालांकि एबिगेल उन्हें अब भी दोस्त ही मानती हैं।

Jasmeet