वैभव सूर्यवंशी की उम्र असल में 15 साल है? BCCI के बोन टेस्ट में सामने आया सच
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 02:04 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : मैदान पर अपने निडर स्वभाव और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सवाल उठते रहे हैं। 14 वर्ष की उम्र में IPL में तहलका मचाने के बाद इस साल (IPL 2026) भी उनका जलवा कायम है और इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस साल IPL में अब तक दो बार 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेज़लवुड जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों का सामना जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ किया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी सच में 15 साल के हैं? BCCI द्वारा किए गए एक 'बोन टेस्ट' (हड्डी की जांच) से जुड़ा एक पुराना दावा फिर से सामने आया है, जिससे यह चर्चा और भी तेज हो गई है।
वायरल पोस्ट के मुताबिक ये 2019-20 सीजन के दौरान किए गए टेस्ट में जब वैभव अंडर-16 लेवल पर खेल रहे थे। उस समय कागजों के हिसाब से उनकी उम्र लगभग 8.5 साल थी, लेकिन 'बोन टेस्ट' के नतीजों में उनकी उम्र लगभग 10.4 और 10.1 साल बताई गई थी। उम्र में यह अंतर (दो साल से भी कम) आमतौर पर स्वीकार्य माना जाता है।
'बोन एज असेसमेंट' (हड्डी की उम्र की जांच) में आमतौर पर 2-3 साल तक के अंतर को मंजूरी दी जाती है। इसका मतलब है कि वैभव की उम्र में जो अंतर सामने आया है, वह स्वीकार्य सीमा के अंदर ही आता है। कुछ दावों में तो यह भी कहा गया है कि इससे भी ज्यादा अंतर होने पर उन्हें मंजूरी दी गई है, जिससे इस बात को और भी बल मिलता है कि वैभव के रिकॉर्ड तय मानकों के अनुरूप ही हैं। गौर हो कि IPL 2025 के दौरान वैभव के पिता संजीव ने यह साफ किया था कि BCCI ने 2019 में एक 'बोन टेस्ट' किया था, जिससे यह पुष्टि हो गई थी कि उम्र को लेकर कोई हेर-फेर नहीं किया गया है।
Vaibhav Suryavanshi’s age controversy should honestly be put to rest now.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) April 10, 2026
- According to BCCI’s bone test conducted during the 2019–20 U-16:
- As per documents, his age was 8.5 years.
- Bone test results showed 10.4 years and 10.1 years in two separate tests.
- The difference… pic.twitter.com/B4WekvmBK2
सूर्यवंशी ने पिछले IPL सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैचों में 252 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 206 से भी अधिक था। इसके बाद उन्होंने अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अब IPL में एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यवंशी ने अब तक 4 मैचों में 200 रन बना डाले हैं जिसमें उनका औसत 50 का और स्टाइक रेट 266.66 का है। उन्होंने अब तक 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। सूर्यवंशी का अब तक सर्वश्रेष्ठ 78 है।

