15.25 करोड़ रुपए में बिके ईशान किशन, इतने लाख में पड़ रहा है मुंबई इंडियंस को एक रन

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 09:27 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस का इस सीजन ऐसा हाल होगा यह किसी ने सपने भी नहीं सोचा होगा। 5 बार की चैंपियंन मुंबई इस आईपीएल सीजन में अपने पहले 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम एक जीत के लिए तरसती हुई दिखाई दे रही है। वह अंकतालिका में 10वें स्थान पर है। इस सीजन में ना तो टीम के बल्लेबाज रन बना पा रहे हैं और ना गेंदबाज विकेट ले पा रहे हैं। वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह मैदान पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

इस सीजन मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन से काफी उम्मीदें थी। क्योंकि मुंबई ने पहली बार आईपीएल ऑक्शन में किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ रुपए से अधिक खर्चे हैं। पर अब तक ईशान किशन ने टीम और अपने फैंस को निराश ही किया है। वह अब तक 8 मैचों में 28.43 की औसत से मात्र 199 रन ही बना पाए हैं। 

पिछली 6 पारियों में बुरी तरह फ्लॉप

ईशान किशन के बल्ले से इस आईपीएल सीजन में पहले दो मैचों में रन निकले थे। जिसमें उन्होंने नाबाद 81 और 54 रन बनाए थे। पर इसके बाद उनकी बल्लेबाजी का ग्राफ नीचे ही गिरता चला गया।  पिछले 6 मैचों में ईशान किशन के बल्ले से 14, 26, 3, 13, 0, और 8 रन बनाए हैं। इस दौरान ईशान का स्ट्राईक रेट भी बहुत नीचे रहा है। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने आईपीएल की दूसरी सबसे धीमी पारी खेल दी।

इतने लाख रुपए में पड़ा रहा है मुंबई इंडियंस को ईशान किशन का एक रन

मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था और उन्होंने अब तक 199 रन बनाए हैं। अगर उनके बल्ले से निकले रन की कीमत जोड़ी जाए तो ईशान किशन का एक रन मुंबई इंडियंस को 7.66 लाख में रुपए में पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News